फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Heat wave and humid heat figure of last 10 days in Gorakhpur 500 people died

अमर उजाला अलर्ट: गोरखपुर में 10 दिन में हुईं 500 मौतें, इनसे डरें नहीं, बस संभलकर रहें

Fri, 23 Jun 2023 11:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 23 Jun 2023 11:18 AM IST
सार

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी शाही ने बताया कि इस बार गर्मी में हार्ट-अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं। हर दिन चार से पांच मरीज हार्ट-अटैक के इमरजेंसी ओपीडी में आ रहे हैं। जबकि, पहले ऐसा नहीं था। जांच के दौरान पता चला कि डिहाइड्रेशन की वजह से यह समस्या हो रही है।

विज्ञापन
Heat wave and humid heat figure of last 10 days in Gorakhpur 500 people died
गर्मी से दिक्कत होने पर अस्पताल पहुंच रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में लू और उमस भरी गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। गोरखपुर में ही बीते 10 दिनों का आंकड़ा लें तो करीब 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पोस्टमार्टम और जांच न हो पाने से मौत की वजह स्पष्ट कर पाना मुश्किल है, मगर अंदेशा लू और उमस भरी गर्मी का ही है। यह जानकारी आपकी चिंता बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि आगे बहुत सावधानी बरतने के लिए दी जा रही है।

विज्ञापन


अब तक की जांच के बाद डॉक्टरों का मानना है कि धूप में थोड़ा सा चलने पर ही लोग हांफने लग रहे हैं और घबराहट भी महसूस कर रहे हैं। शरीर में पानी कमी (डिहाइड्रेशन) से दिल की नसें (वेसल्स) सिकुड़ रही हैं। इसकी वजह से हार्ट-अटैक के मामले भी तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन


चिंता की बात यह भी है कि हार्ट अटैक के दौरान क्लाट (खून का थक्का) बड़े होना मौत की वजह बन रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लोग लापरवाही जरा भी न बरतें, क्योंकि इस बार की गर्मी पिछले कुछ वर्षों की तुलना में शरीर पर ज्यादा असर डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अब पूर्वांचल में सक्रिय होगा मानसून, आज से हल्की बारिश की संभावना

10 दिन में तीन घाटों पर 500 से अधिक दाह संस्कार

इस समय सामान्य दिनों की तुलना में मौत की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिले के तीन घाटों पर 10 दिनों के अंदर 500 से अधिक लोगों की मौत हुई है। दाह संस्कार होने के बाद यह आंकड़ा सामने आने से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है। आंकड़ों की बात करें तो गोला के सरयू घाट पर 10 दिनों के अंदर 218 लोगों का दाह संस्कार हुआ है। इसके अलावा बड़हलगंज में 211 और राप्ती नदी के राजघाट पर 60 शव का दाह संस्कार हुआ है।

इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म नहीं कर पाए तो नौवीं के दो छात्रों ने की बच्ची की हत्या, चेहरे व शरीर पर डाला तेजाब

वैसे तो राजघाट पर आंकड़ा 200 के पार बताया जा रहा है, लेकिन इसका रिकॉर्ड नहीं दर्ज है। मौतों के सही कारणों की जानकारी इसलिए नहीं हो पाई है कि इन मौतों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। लेकिन, यह अंदेशा लोग जरूर जता रहे हैं कि हीट स्ट्रोक या लू भी इन मौतों की बड़ी वजह हो सकती है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने के साथ इंतजामों पर भी खास ध्यान दे रहा है।

खासकर हृदय रोगी तो धूप से जरूर बचें

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी शाही ने बताया कि इस बार गर्मी में हार्ट-अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं। हर दिन चार से पांच मरीज हार्ट-अटैक के इमरजेंसी ओपीडी में आ रहे हैं। जबकि, पहले ऐसा नहीं था। जांच के दौरान पता चला कि डिहाइड्रेशन की वजह से यह समस्या हो रही है। क्योंकि, डिहाइड्रेशन में शरीर में पानी की कमी हो जा रही है, जिसकी वजह से दिल की नसें सिकुड़ रही है और इनमें खून के बड़े थक्के जम जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पुलिस ने आरोपी को उठाया: दरोगा के बेटे ने राह चलती युवती से की छेड़खानी, हाथ पकड़ा

बताया कि आम तौर पर पहले छोटे खून के थक्के होते थे। लेकिन, अब यह थक्के बड़े हो रहे हैं। दिल की नसों की बात करें तो यह थक्के दो से तीन मिलीमीटर के होते हैं। जबकि, गर्मी के कारण इनमें चार से पांच मिलीमीटर के थक्के जम रहे हैं। इससे मरीजों की तत्काल मौत हो जा रही है। ऐसी स्थिति में हृदय के मरीजों को सलाह दी जा रही है कि धूप में न निकलें।

कोरोना संक्रमित रहे लोग बरतें ज्यादा सावधानी

डॉ. पीसी शाही ने बताया कि इस बीच मौत के मामले अधिक सुनाई दे रहे हैं। जबकि, पहले गर्मी में ऐसा नहीं होता था। ऐसी स्थिति में मरीज की मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हो पाएगी। लेकिन, इतना जरूर है कि गर्मी मौत के कारणों में सबसे बड़ा फैक्टर है। बताया कि कोरोना संक्रमित कई मरीजों को हार्ट की दिक्कत हुई है। ऐसे मरीज अभी फालोअप में हैं। इन मरीजों को सलाह दी गई है कि धूप से बचें। क्योंकि, धूप में रहने के दौरान हार्ट-अटैक का खतरा सबसे अधिक रहता है।

इसे भी पढ़ें: टमाटर हुआ लाल, थोक में लगाया अर्धशतक
 

कोरोना मरीजों के फेफड़े हुए हैं कमजोर, अब दिख रहा असर

चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. वीएन अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के बाद जिनके फेफड़े सिकुड गए हैं। वह अब ठीक नहीं होने वाले हैं। ऐसे मरीजों को अब ताउम्र दवा खानी होगी। इस बीमारी को विज्ञान की भाषा में लंग्स फाइब्रोसिस कहते हैं। ऐसे हर माह 30 मरीजों का फालोअप किया जा रहा है। इनके सांस लेने की क्षमता भी कम हुई है। एक स्वस्थ व्यक्ति एक मिनट में जहां छह लीटर सांस लेता और छोड़ता है।

वहीं, फाइब्रोसिस के मरीज एक मिनट में तीन से चार लीटर सांस ले और छोड़ रहे हैं। उमस और गर्मी से ज्यादा दिक्कत होती है, इसलिए इन मरीजों को सलाह है कि वह शरीर का तापमान स्थिर बनाए रखें। अगर जरा भी दिक्कत होती है, तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed