{"_id":"6aa5bfa6ab318a561a0a6fe0","slug":"health-workers-absent-during-phc-inspection-notice-issued-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1449556-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पीएचसी के निरीक्षण में स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पीएचसी के निरीक्षण में स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित, नोटिस
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश झा ने शनिवार को गोरखनाथ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित स्टॉफ नर्स को एचपीवी टीकाकरण बढ़ाने का निर्देश दिया। नियमित टीकाकरण कराने वाले बच्चे के परिजन से टीकाकरण की सेवाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले एक स्वास्थ्यकर्मी से सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा है।
गोरखनाथ यूपीएचसी पर निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ ने कहा कि आशा और एएनएम के माध्यम से समुदाय में एचपीवी टीकाकरण की महत्ता को लेकर जागरूकता का संदेश दिया जाए। सीएमओ ने उपस्थित फार्मासिस्ट और स्टॉफ नर्स से अन्य कर्मियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इससे पता चला कि एक स्वास्थ्यकर्मी मौके पर मौजूद नहीं है। सीएमओ ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।