{"_id":"5ef481ad0b2d33091b4cf21c","slug":"health-team-will-land-in-villages-to-prevent-community-infection-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Basti: सामुदायिक संक्रमण को रोकने के लिए गांवों में उतरेगी स्वास्थ्य टीम, ऐसे की जाएगी लोगों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Basti: सामुदायिक संक्रमण को रोकने के लिए गांवों में उतरेगी स्वास्थ्य टीम, ऐसे की जाएगी लोगों की जांच
Thu, 25 Jun 2020 04:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Jun 2020 04:22 PM IST
सार
- सीएचसी-पीएचसी के अंतर्गत आने वाले गांवों में ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर होगी जांच
- एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर खोजेंगी गंभीर बीमार
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिसे लेकर प्रशासन गंभीर है। सामुदायिक संक्रमण रोकने के लिए नई कवायद शुरू की गई है। अब सभी पीएचसी व सीएचसी के माध्यम से गांवों में नमूना लेने वाली टीम भेजी जा रहा है। नमूना लेने में हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें बुजुर्ग, गंभीर बीमारी से पीड़ित, महिलाएं, बच्चे, प्रवासी श्रमिक आदि को शामिल किया जा रहा है। ऐसे लोगों का नमूना टीम हासिल करेगी, जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री हो और पांच ऐसे लोगों का भी नमूना लिया जाएगा जो गांव से कहीं आए गए नहीं हैं।
विज्ञापन
जिले के उन गांवों में सामुदायिक संक्रमण रोकने की पहल तेज हो गई है, जिन गांवों में अब तक कोरोना के तमाम पॉजिटिव पाए गए हैं। इन गांवों को कंटेनमेंट एरिया के रूप में घोषित करते हुए यहां के ग्रामीणों का नमूना एकत्रित कर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इनमें बनकटी ब्लाक के नगहरा, मुंडेरवा, भानपुर के करनपुर व छनवतिया, मरवटिया के बड़े वन, पठान टोला, भद्रेश्वर नाथ के अलावा यहीं का एक और गांव, बहादुरपुर के कठिनइया फूलपुर, व कलवारी, कप्तानगंज के प्रतापपुर व कप्तानगंज में पहले चरण में जांच का काम होगा।
इन स्थानों पर एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर 60 वर्ष से अधिक के लोगों, दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अलावा दमा, किडनी रोग, सुगर, उच्च रक्तचाप, एचआईवी पीड़ित व गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
नोडल अधिकारी डॉ. फख्रेयार हुसैन ने बताया कि प्रशासन की पहल पर सामुदायिक संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इसका क्रियांवयन किया गया है। नौ टीमों को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित क्षेत्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी को यह टीम रिपोर्ट देगी, जिसे वह मुख्यालय पर भेजेंगे।