फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   health problem in dengu

Gorakhpur News: दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 37 और की कराई जांच

Sat, 19 Aug 2023 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
health problem in dengu
गोरखपुर। जिले में तीन दिन पहले डेंगू के दो संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने के बाद जिले में इस बीमारी के रोगियों की संख्या नौ हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के घरों के आसपास सफाई, फागिंग शुरू करा दी है। शुक्रवार को 37 अन्य लोगों की जांच की गई। इसके अलावा 328 परिवारों को नोटिस भेजकर डेंगू से बचाव के उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

हैदराबाद से लौटे एक व्यक्ति में डेंगू के लक्षण थे। परिजन जिला अस्पताल ले गए तो प्रांरंभिक जांच में डेंगू के लक्षण मिले। सैंपल को जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसी बीच शहर की एक फैक्टरी में ट्रक चलाने वाले व्यक्ति को भी डेंगू के लक्षण के चलते जिला अस्पताल ले आया गया। उसका सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि पिपरौली ब्लॉक निवासी दो लोगों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद अन्य एहतियाती उपाय शुरू कर दिए गए हैं। इन दो मरीजों को मिलाकर जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या नौ हो गई है। इसमें से पांच मरीज ग्रामीण व चार शहरी इलाके के निवासी हैं। शुक्रवार को 37 मरीजों का डेंगू का टेस्ट कराया गया। इसके अलावा 328 घरों को नोटिस भेजकर सफाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमओ के अनुसार अब तक कुल 2927 लोगों को नोटिस भेजकर अपने घर के पास सफाई करने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने बताया कि दोनों मरीजों की स्थिति बेहतर है। इलाज चल रहा है। डेंगू प्रभावित इलाके में मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed