{"_id":"64f236b1daf24ac4610e7c04","slug":"health-problem-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-292119-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किशोरी, युवक और बुजुर्ग डेंगू की चपेट में, रोगियों की संख्या हुई 21","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किशोरी, युवक और बुजुर्ग डेंगू की चपेट में, रोगियों की संख्या हुई 21
Sat, 02 Sep 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
अब तक 21 मामले आ चुके हैं सामने , 475 स्थानों पर एंटीलार्वा का किया गया छिड़काव
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में हुई जांच में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें एक केस शहरी व एक ग्रामीण क्षेत्र का है। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई। वह बस्ती जिले का रहने वाला है। अब तक 21 मामले आ चुके हैं।
शुक्रवार को राप्तीनगर के 59 वर्षीय बुजुर्ग जिला अस्पताल में उपचार कराने आए थे। डाक्टरों ने उनका नमूना जांच के लिए भेजा। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। अब तक राप्तीनगर में चार रोगी मिल चुके हैं। खजनी के अड़िलापार अमटौरा की 13 वर्षीय किशोरी में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलाॅजी विभाग में बस्ती के 26 वर्षीय रोगी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी डा. अंगद सिंह ने बताया कि 475 स्थानों पर एंटीलार्वा का छिड़काव किया गया है।