फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   health problem

Gorakhpur News: बंदियों और जेल स्टॉफ को खिलाई गई फाइलेरिया से बचाव की दवा

Thu, 24 Aug 2023 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
health problem
गोरखपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोरखपुर मंडलीय कारागार पहुंचकर 300 से अधिक बंदियों व स्टॉफ को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई। बंदियों को बीमारी के बारे में जानकारी दी गई। करीब 1900 बंदियों व छूटे हुए स्टॉफ को दवा खिलाने की जिम्मेदारी जेल के स्वास्थ्यकर्मी निभाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा आदि मौजूद रहे। जेलर अरुण कुमार कुशवाहा ने खुद भी दवा का सेवन किया। जिले में 10 से 28 अगस्त तक फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने का अभियान चल रहा है। इसके तहत आशा, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने फाइलेरिया से बचाव की दवा खिला रही हैं। इस दवा का सेवन दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को करना है। गर्भवती और अति गंभीर बीमार लोग इस दवा का सेवन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

----------
इन स्थानों पर भी जाकर खा सकते हैं दवा

जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, एम्स, गोरखनाथ अस्पताल, फर्टिलाइजर, दीवानी कचहरी, रेलवे हॉस्पिटल, छाया वीएचएसएनडी व छाया यूएचएसएनडी सत्र, सभी सीएचसी व पीएचसी पर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नंबर पर करें संपर्क
दवा सेवन में कोई दिक्कत होने पर सहायक मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्र से उनके मोबाइल नंबर 9450018568 पर सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। जिन क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता नहीं हैं, वहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर दवा का सेवन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed