{"_id":"64f8d97dcbd5f494a5044590","slug":"health-problem-dengu-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-297184-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर में बढ़ रहे डेंगू के मामले, दो नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर में बढ़ रहे डेंगू के मामले, दो नए मरीज मिले
Thu, 07 Sep 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार को बुखार से पीड़ित दो मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई, दोनों महिलाएं हैं। अब जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 29 हो गई है। इनमें 12 शहर और 17 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। तीन का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बुखार पीड़ित सरदारनगर की 63 वर्षीय और छोटेकाजीपुर की 65 वर्षीय महिला जिला अस्पताल के मेडिसिन ओपीडी में पहुंचीं थीं। संदेह होने पर डाॅक्टर ने उनका नमूना जांच के लिए भेज दिया। दोनों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि टीम ने राप्तीनगर के 175 घरों की जांच की।
बताया कि इस काॅलोनी में अबतक छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। 1358 कंटेनर व टूटे-फूटे बर्तनों की जांच की गई। 15 बर्तनों में पानी भरा मिला, इसमें से छह में मच्छरों के लार्वा मिले। उन भवन मालिकों को नोटिस जारी कर सफाई पर ध्यान देने को कहा गया है। टीम में सहायक मलेरिया अधिकारी चंद्र प्रकाश पांडेय, प्रवीण कुमार पांडेय, प्रतिभा निशि, सुरेंद्र यादव शामिल थे।