{"_id":"6347dc3f3fccab1b8a583c8a","slug":"health-of-52-patients-checked-in-health-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: स्वास्थ्य शिविर में जांची गई 52 मरीजों की सेहत, अमर उजाला और टाइटेनियम हॉस्पिटल की ओर से हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: स्वास्थ्य शिविर में जांची गई 52 मरीजों की सेहत, अमर उजाला और टाइटेनियम हॉस्पिटल की ओर से हुआ आयोजन
Thu, 13 Oct 2022 03:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Oct 2022 03:07 PM IST
सार
बुधवार सुबह 11 से शाम चार बजे तक चले शिविर में शहर से लेकर दूरदराज से भी लोग पहुंचे थे। एमडी मेडिसिन डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि अधिकांश मरीज सांस, हृदय, दमा, शुगर, उच्च रक्तचाप आदि बीमारियों से पीड़ित मिले। इनमें करीब सात मरीज ऐसे थे, जो गंभीर बीमारी से ग्रसित थे, जिन्हें भर्ती करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में शहरवासियों की सेहत की जांच के लिए अमर उजाला और टाइटेनियम हॉस्पिटल तारामंडल की ओर से बुधवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ऑर्थराइटिस दिवस के मौके पर आयोजित शिविर में मरीजों की निशुल्क हड्डी जांच भी की गई। इस बीच 52 मरीजों ने शिविर लाभ उठाते हुए कई तरह की जांचें भी कराईं।
बुधवार सुबह 11 से शाम चार बजे तक चले शिविर में शहर से लेकर दूरदराज से भी लोग पहुंचे थे। एमडी मेडिसिन डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि अधिकांश मरीज सांस, हृदय, दमा, शुगर, उच्च रक्तचाप आदि बीमारियों से पीड़ित मिले। इनमें करीब सात मरीज ऐसे थे, जो गंभीर बीमारी से ग्रसित थे, जिन्हें भर्ती करने की सलाह दी गई।
चेस्ट फिजिशियन डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि पोस्ट कोविड मरीज भी इलाज के लिए आए थे। उन्हें सलाह दी गई है कि लगातार जांच कराते रहें। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शक्ति चौहान ने मरीजों की जांच करते हुए विटामिन-डी का सेवन करने की सलाह दी। शिविर में 50 फीसदी मरीजों को गठिया की शिकायत थी।
विज्ञापन
शिविर में गेस्ट्रो सर्जन डॉ. आशीष खेतान और डॉ. रुपम दूबे ने भी मरीजों की जांच करते हुए सलाह दी कि बदल रहे मौसम से बचने की जरूरत है। इस मौसम में उच्च रक्तचाप के मरीजों को हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा करें।
निशुल्क जांच कर दी गई सलाह
शिविर में 32 मरीजों की जांच की गई। इनमें कॉलेस्ट्रॉल, ब्लड सुगर, यूरिक एसिड, टोटल प्रोटीन, पीएफटी (प्लमोनरी फंक्शन टेस्ट), एमआरपी 800, अस्थमा, सांस, फेफड़े और सीओपीडी आदि की जांच निशुल्क की गई। इन मरीजों को सलाह दी है कि समय-समय पर यह जांचें कराते रहें।