फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Health Department prepared for floods; 56 doctors to be deployed.

Gorakhpur News: बाढ़ से पहले स्वास्थ्य विभाग तैयार, 56 डॉक्टर होंगे तैनात

Sun, 30 Aug 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Health Department prepared for floods; 56 doctors to be deployed.
गोरखपुर। बाढ़ की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बीमारियों से निपटने की तैयारी तेज कर दी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में इलाज के साथ गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं को निर्बाध रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उल्टी-दस्त, बुखार और संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए दवाओं का पर्याप्त भंडारण किया गया है।
विज्ञापन

जिले की 86 बाढ़ चौकियों पर 56 डॉक्टर और 140 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है। ये टीमें दवाओं और उपचार सामग्री के साथ चौकियों पर मौजूद रहेंगी। वहीं, बाढ़ प्रभावित गांवों तक तत्काल चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए 16 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। जिले के 16 स्वास्थ्य केंद्र भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आते हैं जहां से स्वास्थ्य सेवाएं सक्रिय रखी जाएंगी।
विज्ञापन

स्वच्छ पेयजल और डायरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए करीब छह लाख क्लोरीन की गोलियां, 80 बोरी ब्लीचिंग पाउडर और 3.50 लाख ओआरएस पैकेट सुरक्षित रखे गए हैं। सांप के काटने पर उपचार के लिए एंटी स्नेक वेनम की वायल और कुत्ता काटने के मामलों के लिए करीब तीन हजार एंटी रेबीज वैक्सीन की वायल उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि बाढ़ के दौरान गर्भवती महिलाओं की निगरानी, प्रसव और बच्चों का नियमित टीकाकरण जारी रहेगा। संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर इसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। शनिवार को सीएमओ ने गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े गांवों का दौरा कर बाढ़ की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को स्थिति बिगड़ने पर तत्काल सक्रिय होने के निर्देश दिए। विभाग ने सभी टीमों को दवाओं और जरूरी संसाधनों के साथ तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed