{"_id":"5eae75478ebc3e908f686475","slug":"health-department-neglectence-men-run-away-from-quarantine-center-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक लापरवाही बना चार परिवारों के लिए मुसीबत, क्वारंटीन सेंटर से भागकर आए युवक ने बढ़ा दी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लापरवाही बना चार परिवारों के लिए मुसीबत, क्वारंटीन सेंटर से भागकर आए युवक ने बढ़ा दी परेशानी
Sun, 03 May 2020 01:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 03 May 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
सर्वोदय नगर कॉलोनी में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और युवक की नासमझी की वजह से चार परिवार होम क्वांरटीन हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बिछिया कॉलोनी के सर्वोदय नगर के रहने वाले नेपाली नागरिक व कोरोना पॉजिटिव का क्वारंटीन बेटा शुक्रवार को 100 बेड के टीबी अस्पताल से भागकर घर चला गया था। वह कॉलोनी में करीब 30 घंटे मौजूद रहा।
शनिवार की दोपहर उसे दोबारा टीबी अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया। मोहल्ले के तीन और आजाद नगर के उसके दोस्त के एक परिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन कराया है। इस लापरवाही पर विभाग अब पर्दा डालने में लगा है। वहीं, इस घटना के बाद से ही क्वारंटीन सेंटर की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार बिछिया के सर्वोदय नगर कॉलोनी में रहने वाले नेपाली परिवार के चार सदस्य फरवरी में मुंबई गए गए थे। परिवार के मुखिया की तबीयत खराब होने के कारण मुबंई के एक कैंसर अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार लॉकडाउन में मुबंई में ही फंस गया था। 30 अप्रैल की सुबह भोर में परिवार एंबुलेंस से गोरखपुर पहुंचा। जहां उन्हें टीबी अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया था।

चार परिवार के 30 से अधिक सदस्य हुए क्वारंटीन
लापरवाही के कारण सर्वोदय नगर के तीन और आजाद नगर का एक परिवार क्वारंटीन हो गया है। शुक्रवार की देर रात से ही स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की टीम ने ट्रेसिंग शुरू कर दी थी। युवक की दो बहनें, एक छोटे भाई को होम क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा आजाद नगर के दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले उसके दोस्त के परिवार को भी होम क्वारंटीन किया गया है।
उसका दोस्त उससे मिलने सर्वोदय नगर शुक्रवार की रात पहुंचा था। युवक की बहनों ने कॉलोनी में शुक्रवार की शाम किराना स्टोर और सब्जी की दुकान से सामान खरीदा था। ऐसे में सब्जी वाले के परिवार के 14 और किराना व्यवसायी के परिवार के छह सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है।
शनिवार को फिर से क्वारंटीन सेंटर पहुंचा युवक
मामले की जानकारी के बाद से ही विभाग घटना को छिपाना चाह रहा था, लेकिन कॉलोनी के लोगों के विरोध के कारण विभाग सफल नहीं हो सका। शनिवार को पीएसी के जवान उस युवक के अलावा उसी मोहल्ले के दो अन्य युवकों को क्वांरटीन सेंटर लेकर गए। जहां तीनों को क्वारंटीन किया गया।

बिछिया में 750 घरों को किया गया सैनिटाइज
कोरोना पोजिटिव शख्स के साथ मुंबई से आए उसके बेटे के क्वारंटीन सेंटर से अपने घर जंगल तुलसीराम बिछिया के सर्वोदय नगर आने के बाद से इलाके में दहशत है। क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि ने वार्ड के तकरीबन 750 घरों को सैनिटाइज कराया। छह-छह घंटे पर सभी घरों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया गया।
क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि राकेश निषाद से जानकारी मिलने के बाद संयुक्त नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार सिंह वहां पहुंचे। दो बड़ी मशीनों से वार्ड के जंगल तुलसीराम बिछिया, सर्वोदय नगर, केवटाना टोला, दुर्गा मंदिर, विवेक नगर, आजाद नगर, कुम्हार टोला आदि इलाकों के तकरीबन 750 घरों पर सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया गया।
सफाई इंस्पेक्टर एसएस गुप्ता ने हाथ वाली मशीनों से भी गलियों में छिड़काव कराया। पार्षद प्रतिनिधि राकेश निषाद ने बताया कि छह-छह घंटे पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। रविवार सुबह भी सैनिटाइज कराया जाएगा।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि युवक की रिपोर्ट निगेटिव थी। उसे क्वारंटीन कर दिया गया है। उसकी फिर से जांच कराई जाएगी।