{"_id":"611a7f9d5cb039281a1a5e84","slug":"health-department-cannot-find-four-corona-infected-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कोरोना संक्रमितों को तलाश रहा स्वास्थ्य विभाग, मोबाइल नंबर बंद कर हो गए गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कोरोना संक्रमितों को तलाश रहा स्वास्थ्य विभाग, मोबाइल नंबर बंद कर हो गए गायब
Mon, 16 Aug 2021 08:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 16 Aug 2021 08:39 PM IST
सार
22 जुलाई को चार संक्रमित जिले में मिले थे। इसके बाद से लगातार मरीजों की संख्या घट गई थी। इस बीच तीन बार मरीजों की संख्या शून्य थी। ऐसे में विभाग ने राहत की सांस ली। इस बीच 14 अगस्त को अचानक चार मरीज मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
विस्तार
गोरखपुर जिले में 14 अगस्त को कोरोना के चार मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। चारों संक्रमितों की तलाश में विभाग जुट गया है, लेकिन वे नहीं मिल रहे हैं। इन मरीजों में पति और पत्नी शामिल हैं। इसके अलावा दो अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है ये मरीज महराजगंज जिले से आए थे। मोबाइल टीम ने इनका सैंपल लिया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 22 जुलाई को चार संक्रमित जिले में मिले थे। इसके बाद से लगातार मरीजों की संख्या घट गई थी। इस बीच तीन बार मरीजों की संख्या शून्य थी। ऐसे में विभाग ने राहत की सांस ली। इस बीच 14 अगस्त को अचानक चार मरीज मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इस पर विभाग ने फैसला लिया कि इन मरीजों की फिर से जांच की जाएगी। लेकिन ये मरीज अब विभाग को ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। बताया जाता है इन मरीजों में भटहट के पति और पत्नी, एक-एक मरीज खजनी और कौड़ीराम के शामिल हैं। भटहट के मरीज ने अपना नंबर बंद कर रखा है।
विज्ञापन
वहीं, खजनी और कौड़ीराम में रहने वाले मरीज आशा और स्वास्थ्य कर्मियों को मिल नहीं रहे हैं। बताया जा रहा है कि जो नाम मरीजों ने दर्ज कराया है, उस नाम के लोग उस क्षेत्र में रहते ही नहीं हैं।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि टीम को लगाया गया है। इन मरीजों के दोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।