फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Health check-up conducted for 180 children at Rawat School

Gorakhpur News: रावत पाठशाला में 180 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Fri, 16 Oct 2026 03:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
Health check-up conducted for 180 children at Rawat School
गोरखपुर। कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय रावत पाठशाला में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 180 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के दौरान ज्यादातर बच्चों में मौसम बदलने के कारण सर्दी-जुकाम और खांसी की शिकायत मिली। स्वास्थ्य टीम ने बच्चों को उनकी परेशानी के अनुसार दवाएं दीं और बीमारी से बचाव के लिए जरूरी सलाह भी दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की स्वास्थ्य टीम ने बच्चों की बारी-बारी से जांच की। इस दौरान उनका वजन भी कराया गया। शिविर में जिला अस्पताल के डॉ. विपिन राव, फार्मासिस्ट सुधीर कुमार और सहयोगी कर्मचारी दिनेश चंद ने स्वास्थ्य जांच में सहयोग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वृजनंदन प्रसाद यादव, अध्यापिकाएं संगीता सिंह, अनीता सिंह और रेनुका गुप्ता मौजूद रहीं। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के बीएड प्रशिक्षु शिक्षकों ने भी बच्चों को कतारबद्ध करने और जांच कार्य में सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed