{"_id":"6610696236fe4d5cf0033037","slug":"health-atm-machine-gathering-dust-for-five-months-gorakhpur-news-c-206-1-sgkp1021-119370-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पांच माह से धूल फांक रही हेल्थ एटीएम मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पांच माह से धूल फांक रही हेल्थ एटीएम मशीन
Sat, 06 Apr 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/नौतनवा। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा में पांच माह से हेल्थ एटीएम मशीन धूल फांक रही है। मशीन से 59 प्रकार की जांचें होनी थीं, लेकिन अभी तक स्टाॅल नहीं हो सका है। संचालित करने के लिए कोई कर्मी भी नहीं है।
मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा में एटीएम जांच मशीन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाई गई है। मशीन से ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, सीबीसी समेत 59 प्रकार की जांचें होनी हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर मशीन आए करीब पांच माह हो गए, लेकिन कर्मी की तैनाती न होने से मशीन बेकार पड़ी है। मशीन से मरीजों की निशुल्क जांच होनी हैं। शुक्रवार को इलाज कराने आई ज्ञानमती देवी, मुखरानी चौधरी, सीमा, माहिरा, पप्पू चौधरी, ऋषिदेव, श्रीकांत यादव ने बताया कि इलाज कराने आया था। मशीन होने के बाद भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे अधिक रुपये देकर बाहर जांच करानी पड़ रही है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि मशीन संचालित कराने के लिए व्यवस्था की जा रही है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
ये होनी हैं जांचे
हेल्थ एटीएम से शरीर की स्क्रीनिंग होती है। इसमें ऊंचाई, वजन, बीएमआई, बीमएआर, हाईड्रेशन, बॉडी मास, शरीर में वसा का अनुपात, बीपी, पल्स रेट, ऑक्सीजन, तापमान, ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिट प्रोफाइल, डेंगू, मलेरिया, यूरिन, गर्भावस्था जांच, टाइफाइड, टीएलसी, डीएलसी, ब्लड यूनिट काउंट समेत कुल 59 प्रकार की जांच शामिल हैं।