फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Head of department will find out his shortcomings in BRD, the system will change

Gorakhpur News: बीआरडी में अपनी कमियां तलाशेंगे विभागाध्यक्ष, बदलेगी व्यवस्था

Wed, 22 May 2024 04:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Head of department will find out his shortcomings in BRD, the system will change
उपचार की व्यवस्था बेहतर करने के लिए डाक्टरों को दी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल काॅलेज की व्यवस्था में बदलाव के लिए प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल की अध्यक्षता में विभागाध्यक्षों की बैठक हुई। तय किया गया कि जिन विभागों में चिकित्सा उपकरण समेत जो भी कमियां हैं, उन्हें चिह्नित कर दूर किया जाए। इसके अलावा शोध पत्र आदि भी समय से प्रस्तुत किया जाए, जिससे कि कॉलेज व अस्पताल की छवि को बेहतर बनाया जा सके।
प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने कहा कि चिकित्सा सुविधाएं पहले से काफी बेहतर हुई हैं। इसे और बेहतर करने के लिए कमियां तलाशी जा रही हैं। सभी विभागाध्यक्षों को कहा गया है कि जिन उपकरणों या मशीनों की जरूरत है, उसकी सूची दें। डाक्टरों की कमी भी पूरी की जाएगी। शोध कार्य को समय से पूरा करने पर ज्यादा जोर है। नए नियमों के मुताबिक 30 जुलाई तक शोध पत्र प्रस्तुत करने का समय रखा गया है। इसके बाद विलंब शुल्क लगेगा।
विज्ञापन

यदि 31 अगस्त तक शोध प्रस्तुत किया गया तो पांच हजार व 30 सितंबर तक 10 हजार रुपये विलंब शुल्क जमा करना होगा। यही अंतिम तिथि होगी। शिक्षकों व छात्रों को इसके प्रति जागरूक करने, नेशनल मेडिकल काउंसिल के मानकों पर शिक्षा व शोध को बढ़ावा देने और उपचार की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। इसकी निगरानी प्राचार्य स्वयं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed