{"_id":"6aaef97ee4262c5a2f01356f","slug":"city-immersed-in-devotion-on-radha-ashtami-radharanis-appearance-festival-celebrated-with-great-fanfare-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1456381-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राधा अष्टमी पर भक्ति में डूबा शहर, धूमधाम से मनाया राधारानी का प्राकट्य उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राधा अष्टमी पर भक्ति में डूबा शहर, धूमधाम से मनाया राधारानी का प्राकट्य उत्सव
Sun, 20 Sep 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राधा अष्टमी के अवसर पर शनिवार को शीतला माता मंदिर परिसर में श्री राधा रानी सेवा संस्थान की ओर से श्री राधारानी का प्राकट्य व जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान भजन-कीर्तन और राधे-राधे के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कथाव्यास मृदुलानंद शास्त्री ने राधारानी के प्राकट्य की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रावल ग्राम में राजा वृषभानु और माता कीर्तिदा के घर राधारानी का दिव्य प्राकट्य हुआ था। इसी तिथि को राधाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि श्री राधारानी प्रेम, भक्ति और समर्पण की साक्षात स्वरूप हैं।
कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर राधे-राधे के जयकारे लगाते रहे। राधा सखियों का मनमोहक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न झांकियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। छोटे-छोटे बच्चों ने राधारानी और श्रीकृष्ण का स्वरूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार वर्मा ने किया। आयोजन में संस्था के कोषाध्यक्ष कन्हैया वर्मा, प्रमुख सलाहकार राकेश मणि त्रिपाठी, आचार्य दुखहरण प्रसाद पाठक, प्रबंधक धीरज वर्मा, संतोष वर्मा सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और शीतला माता मंदिर के पदाधिकारी मौजूद रहे।