{"_id":"646516f57fff9217940e4928","slug":"he-website-has-been-fixed-now-you-can-apply-for-pension-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-171477-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ठीक हो गई वेबसाइट, अब कर सकते हैं पेंशन के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ठीक हो गई वेबसाइट, अब कर सकते हैं पेंशन के लिए आवेदन
विज्ञापन
15 दिन से खराब थी वेबसाइट, वृद्धा, निराश्रित व दिव्यांगजन पेंशन के लिए नहीं हो पा रहे थे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पेंशन के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत वाली सूचना है। 15 दिन से खराब चल रही विभाग की वेबसाइट बुधवार को सही हो गई। काफी संख्या में लोगों ने आवेदन भी किए। वहीं, ब्लॉक पर लटके आवेदन भी जिले के लिए अग्रसारित किए गए।
वृद्धा, दिव्यांगजन और निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये मिलते हैं। पूर्व के लाभार्थियों को तो पेंशन नियमित मिल रही थी, मगर नए आवेदन नहीं हो पा रहे थे। इसी तरह ब्लॉक से जिला मुख्यालय के लिए भी आवेदन अग्रसारित नहीं हो पा रहे थे। एकीकृत सामाजिक पेंशन योजना पोर्टल को खोलने पर कंप्यूटर स्क्रीन पर अंडर मेंटीनेंस का संदेश दिखाई पड़ रहा था। रोजाना बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को जनसेवा केंद्रों से मायूस लौटना पड़ रहा था। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह का कहना है कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से वेबसाइट बंद चल रही थी। बुधवार को शासन स्तर से खामी दुरुस्त कर वेबसाइट शुरू कर दी गई। लोगों ने आवेदन भी किया और ब्लॉकों पर पड़े आवेदन भी जिला मुख्यालय को अग्रसारित किए गए।