फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   He used to work as a bike mechanic, there is a possibility of accident due to intoxication

Gorakhpur News: रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Thu, 23 Apr 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
He used to work as a bike mechanic, there is a possibility of accident due to intoxication
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। जंगल कौड़िया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान जंगल कौड़िया ग्राम सभा के टोला विशुनपुर निवासी चंद्रभान के बेटे अजय (22) के रूप में हुई है। नशे में हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अजय अविवाहित था और जंगल कौड़िया के पलिया स्थित एक बाइक रिपेयरिंग गैराज में मैकेनिक का काम करता था। अजय मंगलवार शाम को घर से निकला था लेकिन रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। बुधवार सुबह करीब सात बजे रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला, जिसे देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अजय दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई बाहर रहकर मजदूरी करता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आशंका है कि अजय नशे की हालत में ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पीपीगंज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed