फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   He sexually exploited a teenager on the pretext of marriage, police sent him to jail

Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर किशोरी से किया शारीरिक शोषण, पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 31 Aug 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
He sexually exploited a teenager on the pretext of marriage, police sent him to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुलरिया। थानाक्षेत्र के टिकरिया टोला पतरकी निवासी सर्वजीत सिंह ने पड़ोस के गांव की रहने वाली किशोरी को प्रेम जाम में फांसकर उसे अगवा कर लिया। फिर नोएडा में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार रात बांसस्थान पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के गांव टिकरिया टोला पतरकी निवासी सर्वजीत सिंह ने डेढ़ वर्ष पहले उसे प्रेमजाल में फांस लिया। फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। 15 अगस्त की सुबह मां के मायके और पिता के काम पर जाने के बाद वह घर में घुस आया। जहां उसके साथ जबरन संबंध बनाए। इसके बाद उसे नोएडा ले गया।
विज्ञापन

करीब पांच दिन साथ रखने के बाद शादी से इन्कार करते हुए उसे वापस घर लाकर छोड़ दिया। गुलहरिया थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ यौन शोषण व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

युवती से यौन उत्पीड़न के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
गुलरिहा। थानाक्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के रहने वाले युवक ने छत पर सो रही युवती यौन उत्पीड़न किया। विरोध पर पिता के जग जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने मामले में शुक्रवार की रात आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीड़ित युवती ने बताया कि 19 अगस्त की रात वह घर की छत पर सो रही थी। तभी गांव का रहने वाला पृथ्वी भारद्वाज छत पर आकर उससे छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे पिता ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी गलती मानने के बजाय गाली गलौज करते हुए पिता से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में युवती का यौन उत्पीड़न करने की बात सामने आने पर पुलिस ने यौन उत्पीड़न की धारा बढ़ाते हुए शनिवार दोपहर आरोपी पृथ्वी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed