फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   He has been a four-time MLA from Gorakhpur city, a three-time minister in the state government, a Rajya Sabha MP and Union Minister of State for Finance.

Gorakhpur News: तीन साल से हैं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, अब तेलंगाना की जिम्मेदारी

Fri, 06 Mar 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
He has been a four-time MLA from Gorakhpur city, a three-time minister in the state government, a Rajya Sabha MP and Union Minister of State for Finance.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से छात्रसंघ की राजनीति की शुरुआत करने वाले शिव प्रताप शुक्ल अब तेलंगाना के राज्यपाल होंगे। शिव प्रताप तीन साल से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस दौरान वे लगातार अपने गृह जनपद आते रहे और अपने शुभचिंतकों और करीबियों से मिलते-जुलते रहे।
विज्ञापन


जनपद के खजनी क्षेत्र के रुद्रपुर गांव निवासी शिव प्रताप शुक्ल ने अपने राजनीतिक जीवन की बारीकियां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सीखी। 1975 में आपातकाल के दौरान मीसा के तहत गिरफ्तार किए गए। लोकतंत्र रक्षक सेनानी के रूप में 19 महीने तक जेल में बंद रहे शिव प्रताप के पास सरकार और संगठन दोनों का लंबा अनुभव है। वह 1989 में पहली बार भाजपा के टिकट पर गोरखपुर शहर से विधायक चुने गए। उसके बाद 1991, 1993 और 1996 में लगातार चुनाव जीते। इस दौरान वे तीन बार प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे।
विज्ञापन


इसके बाद लंबे समय तक भाजपा के प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। वह वर्ष 2016 में भाजपा से राज्यसभा सांसद बने। उस दौरान बाद 2017 से 2019 तक केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भी रहे। 18 फरवरी 2023 को हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में उन्होंने शपथ ली थी। शिव प्रताप शुक्ल की इस उपलब्धि पर उनके करीबियों में खासा उत्साह है। परिवार के साथ ही कुछ लोग उनके शपथ ग्रहण में भी जाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed