फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   He complained of a tumor in the muscle beneath his nail, and the nail reappeared after surgery.

Gorakhpur News: एम्स में नाखून के भीतर ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

Wed, 13 May 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
He complained of a tumor in the muscle beneath his nail, and the nail reappeared after surgery.
गोरखपुर। एम्स में नाखून के नीचे ग्लोमस ट्यूमर का उपचार अब आसानी से हो सकेगा। एम्स टीम ने नाखून के भीतर के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर नाखून को वापस पहले की तरह स्थापित कर दिया। तीन माह तक सफलतापूर्वक परीक्षण के बाद ये ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

एम्स के चर्म रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि एक मरीज के नाखून के निचले हिस्से (मांस) में ग्लोबस ट्यूमर की शिकायत मिली थी। परीक्षण के बाद इसका उपचार शुरू किया गया। जांच के बाद सर्जरी का फैसला लिया गया। एम्स ने अभिनव, सरल तथा न्यूनतम तकनीक का इस्तेमाल कर सर्जरी की। इस सर्जरी में पारंपरिक ट्रांस-अंगुअल में ट्यूमर हटाने के बाद नाखून को स्थिर रखने के लिए सूक्ष्म टांकों का प्रयोग किया जाता है, जो तकनीकी रूप से ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है। इससे नाखून की संरचना में विकृति के साथ असुविधा और पोस्ट-ऑपरेटिव की दिक्कतें होती है।
विज्ञापन

ऐसे में नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पहली बार ट्यूमर को सावधानीपूर्वक हटाने के बाद नाखून बेड की मरम्मत (रिपेयर) की गई। इसके बाद नाखून प्लेट को उसकी मूल शारीरिक स्थिति में सटीक रूप से पुन: स्थापित किया गया। ऑपरेशन के बाद अब नाखून मजबूती से स्थिर है। संक्रमण का खतरा भी नही है। टांकों की आवश्यकता समाप्त हो गई और कोई स्यूचर रिमूवल की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने इस बड़ी उपलब्धि पर डॉ. सुनील कुमार गुप्ता और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। यह न केवल उपचार को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाती है, बल्कि मिनिमली इनवेसिव और किफायती स्वास्थ्य सेवा के हमारे उद्देश्य को भी सशक्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed