फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hawk Sports won with Neeraj's brilliant century

Gorakhpur News: नीरज के शानदार शतक से जीता हाॅक स्पोर्ट्स

Fri, 05 Jan 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 05 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Hawk Sports won with Neeraj's brilliant century

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत बृहस्पतिवार को हाॅक स्पोर्ट्स और डेमंस राइडर्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें नीरज यादव के शानदार शतक की बदौलत हाॅक स्पोर्ट्स मैच जीतने में सफल रहा।
सेंट एंड्रयूज डिग्री काॅलेज के ग्राउंड पर हुए मुकाबले में टाॅस जीतकर हाॅक स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 35 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। इसमें नीरज यादव ने 22 चौकों की मदद से 149 रन की शतकीय पारी खेली। आर्यन निषाद ने 45 रन बनाए। डेमंस राइडर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रुद्र ओझा ने दो विकेट और श्लोक शुक्ला ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेमंस राइडर्स की 30 ओवर में 139 रन पर आल आउट हो गई।
विज्ञापन

इसमें श्लोक शुक्ला ने 59 रन और रुद्र ओझा ने 43 रन की पारी खेली। हाॅक स्पोर्ट्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मनीष शुक्ला ने पांच विकेट, करन कुमार ने दो विकेट और कार्तिक गौंड ने एक विकेट लिया। इस प्रकार हाॅक स्पोर्ट्स ने यह मैच 97 रनों से जीत लिया। शानदार शतकीय पारी के लिए नीरज यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed