फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Haryana police took the theft accused on transit remand

Gorakhpur News: चोरी के आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई हरियाणा पुलिस

Tue, 02 May 2023 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Haryana police took the theft accused on transit remand
- एक आरोपी को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया
विज्ञापन

- गोरखपुर पुलिस ने बरामद किए थे 35.72 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गुरुग्राम के व्यापारी के घर से चोरी करने के आरोपी मुकुंद सिंह को हरियाणा पुलिस सोमवार को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चली गई। उधर, व्यापारी के घर चोरी करने के दूसरे आरोपी को हरियाणा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा पुलिस रविवार रात में गोरखपुर पहुंची और आरोपी पूर्वी चंपारण जिले के झाका थानाक्षेत्र स्थित चंदरिया निवासी मुकुंद सिंह को हिरासत में ले ली। पूछताछ करने के बाद सोमवार को दारोगा ने ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय में अर्जी दी। मंजूरी मिलने पर शाम को पुलिस आरोपी को गुरुग्राम लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के होलिया परतावल निवासी गणेश ने बताया कि वह ट्रेवेल एजेंसी की कार चलाता है। मुकुंद सिंह ट्रेन से उतरने के बाद स्टेशन के बाहर निकलकर मोतिहारी जाने के लिए कार बुक किया, उसके साथ बीआर कार्तिक रेड्डी भी था। दोनों को लेकर वह मोतिहारी जा रहा था लेकिन मोहद्दीपुर में चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। सर्विलांस की मदद से हरियाणा पुलिस ने कार्तिक रेड्डी को सोमवार की सुबह दिल्ली में पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक कैंट रणधीर मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मोहद्दीपुर से रुपये बरामद करने के बाद ही पीछे लग गई थी, जिस वजह से पूरी घटना खुल गई। एक आरोपी को हरियाणा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed