फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Haryana became champion of prize money kabaddi competition

गोरखपुर: अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन, हरियाणा बना चैंपियन

Sat, 04 Dec 2021 09:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Dec 2021 09:00 PM IST
सार

खिताबी मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 43-31 अंकों से किया पराजित, विजेता और उपविजेता को मुख्यमंत्री ने प्रदान की ट्रॉफी और प्राइजमनी।

विज्ञापन
Haryana became champion of prize money kabaddi competition
हरियाणा की टीम के साथ सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता के खिताब पर हरियाणा ने कब्जा जमाया है। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 43-31 अंकों के अंतर से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजेता टीम को दो लाख रुपये की प्राइजमनी और ट्रॉफी प्रदान कर हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन


खिताबी मुकाबले की शुरुआत में दोनों ही टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। मगर आगे चलकर हरियाणा की टीम ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए जीत हासिल की। हरियाणा की तरफ से मोहित ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए 10 अंक अर्जित किए। रौनक ने आठ अंक अर्जित कर टीम को जीत दिलाई। उत्तर प्रदेेश की ओर से आजाद सिंह ने 10 ओर मोहित बालियान ने पांच अंक अर्जित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर यूपी हॉकी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव आदित्य प्रताप सिंह आगू, उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव राजेश सिंह, अरुणेश शाही, अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह, चंद्रविजय सिंह, पन्नेलाल यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, आजाद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिला पुरस्कार

मुख्यमंत्री ने विजेता हरियाणा टीम को दो लाख की नगद धनराशि के साथ ट्रॉफी और मेडल, उपविजेता उत्तर प्रदेश को एक लाख नगद और ट्रॉफी प्रदान की। इसके साथ ही तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रही जाट रेजिमेंट और केएसएस नैन बागपत को 50-50 हजार रुपये नगद प्रदान किया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed