फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Harbert Dam: Now businessmen will not be drug addicts but the environment will change as soon as four lanes are built

Gorakhpur News: हार्बर्ट बांध: अब नशेड़ी नहीं कारोबारी बनाएंगे ठिकाना, फोरलेन बनते ही बदलेगा माहौल

Tue, 30 Jul 2024 04:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Harbert Dam: Now businessmen will not be drug addicts but the environment will change as soon as four lanes are built
अभी शाम होते ही नशेड़ियों के चलते हार्बर्ट बंधे से जाने से कतराते हैं लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राप्ती नदी के राजघाट पुल से हार्बर्ट बंधा होते हुए डोमिनगढ़ को जोड़ने वाली सड़क अभी नशेड़ियों के कारण बदनाम है। लेकिन, इसके फोरलेन होने और सोनौली मार्ग से जुड़ने के कारण इलाके का पूरा माहौल ही बदल जाएगा। नदी के किनारे का यह इलाका सड़क चौड़ीकरण के साथ ही व्यापार के लिए अनुकूल हो जाएगा। लोग अब इस इलाके में भी रोजगार की संभावना देख रहे हैं। अभी सिंगल सड़क के किनारे रह रहे लोगों का कहना है कि फोरलेन होने पर मकान-दुकान के भाव बढ़ जाएंगे।

अमरूतानी कच्ची शराब के साथ अन्य नशे के के लिए बदनाम है। उससे सटा ही हार्बर्ट बंधा भी अछूता नहीं है। राजघाट से हार्बर्ट बंधा होते हुए डोमिनगढ़ तक करीब 4.2 किलोमीटर दूरी के बीच राप्ती नदी के तरफ डूब क्षेत्र से सटे जगह-जगह झुग्गी-झोपड़ी में लोग रह रहे हैं। यह मार्ग नशे के धंधेबाजों के लिए भी मुफीद है। पुलिस कई बार अभियान चला चुकी है। इसके चलते कई बार आपराधिक घटना भी हो चुकी है। लेकिन, जबसे इस सड़क के फोरलेन बनने की बात चली है, बदलाव दिखने लगा है। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे हार्बर्ट बंधे पर शहर की तरफ हांसूपुर निवासी विशाल कुमार मझवार सड़क चौड़ीकरण को लेकर अपने मकान पर लगे लाल निशान को देख रहे थे। उनका मकान करीब 6 मीटर हिस्सा टूट रहा है। इसके बाद तीन से चार मीटर ही मकान का शेष हिस्सा बचेगा। इसके बावजूद उनमें सड़क के चौड़ीकरण की खुशी दिखी। उनका कहना है कि फोरलेन बनने से इस इलाके का माहौल बदल जाएगा।
विज्ञापन

उनकी मां कौशल्या देवी ने बताया कि वर्ष 1972 में इसी घर में आई थीं। घर से बहुत यादें जुड़ी हैं। फिर भी सड़क बनने की खुशी है। उनके मकान के सामने ही डूब क्षेत्र में बन रहे पेट्रोल पंप का काम रोक दिया गया है। क्योंकि सड़क चौड़ीकरण में पेट्रोल पंप की जमीन का आधा से अधिक हिस्सा आ रहा है। इससे कुछ दूर आगे बढ़ने पर डूब क्षेत्र की तरफ सम्मैय शीतला माता मंदिर के पास बने आलीशान तीन मंजिला मकान पर 9 मीटर तक लाल निशान लगा हुआ है। कुछ आगे बढ़ने पर शहर की तरफ बने नगर निगम के मिर्जापुर बाढ़ पंपिंग स्टेशन पर 6 मीटर तोड़ने का लाल निशान लगा हुआ है। उससे आगे अभी सीमांकन नहीं किया गया है। आगे जाने पर डोमिनगढ़ की तरफ जाने वाले रोड पर दुकान लगाने वाली बुजुर्ग महिला बरसाती देवी ने बताया कि उन लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था कि यह सड़क चौड़ी होगी। इस सड़क के चौड़ा होने से जगतबेला से सहजनवा तक की दूरी कम कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

फोरलेन सड़क के दोनों तरफ बनेगा नाला व फुटपाथ
राजघाट से हर्बर्ट बंधा होते हुए डोमिनगढ़ तक 4.2 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण 216.19 करोड़ से होना है। इस सड़क के निर्माण के लिए सीमांकन किया जा रहा है। 9-9 मीटर चौड़ीकरण के बाद सड़क के दोनों तरफ डेढ़ मीटर का नाला व एक मीटर का डक्ट बनाया जाएगा। इसके साथ ही डेढ़ मीटर का डिवाइडर और दोनों तरफ फुटपाथ का निर्माण भी कराया जाना है।
मुआवजे को लेकर बढ़ी चिंता
हांसूपुर में सड़क के किनारे अपने मकान के बाहर खड़े रवि पासवान ने बताया कि उनके पिता ने वर्ष 2015 में मकान की रजिस्ट्री कराई थी। सड़क चौड़ीकरण में पूरा मकान टूट जा रहा है। कितना मुआवजा मिलेगा अभी यह भी नहीं बताया गया है। गुलाब चंद ने बताया कि वर्ष 1986 में उनका मकान बना था। तब पतला बंधा बना हुआ था। धीरे-धीरे सड़क चौड़ा होती गई। आज उनके मकान पर 15 मीटर तक तोड़ने के लिए निशान लगाया गया है। पूरा मकान की टूट जा रहा है।
-----
किराए पर दे रखा है सरकारी धन से बना आवास
हार्बर्ट बांध वाली सड़क पर शहर की तरफ सड़क के किनारे प्रधानमंत्री आवास योजना से दो मकान बने हैं। दोनों का निर्माण वर्ष 2019-20 में किया गया था। आसपास के लोगों ने बताया कि इनमें किरायेदार रहते हैं। सुनैना देवी व महगीन देवी के नाम पर यह आवास बन है। किरायेदार से बातचीत करता देख एक आवास की मालिक महगीन देवी पहुंची। उन्होंने बताया कि उससे सटे मकान में वह रहतीं हैं। सड़क चौड़ीकरण में दोनों मकान टूट रहे हैं।

------
स्थानीय लोगों ने की बैठक, आज डीएम सौंपेंगे ज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित राजघाट हार्बर्ट बंधा से लगायत डोमिनगढ़ तक के लोगों की बैठक हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में हुई। बैठक में सड़क के चौड़ीकरण को कम करने की मांग को लेकर लोगों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। बसंतपुर के पार्षद विजेंद्र अग्रहरी ने बताया कि पहले इस सड़क को 9-9 मीटर चौड़ा करने फिर 12-12 मीटर चौड़ा करने की जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने उतनी दूरी छोड़ कर मकान बनवाया। अब सड़क से 15-15 मीटर का सीमांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed