फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Har Har Mahadev resonated in pagodas, devotees performed Jalabhishek

शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव, भक्तों ने किया जलाभिषेक

Mon, 08 Aug 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev resonated in pagodas, devotees performed Jalabhishek
कुबेरस्थान स्थित प्राचीन शिवमंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : KUSHINAGAR
शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव, भक्तों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन

पडरौना। सावन के अंतिम सोमवार को जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालु उमड़ पड़े। शिवालय, शंखध्वनि और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। महिला, पुरुष और बच्चे, सभी भक्ति भाव के रंग से सराबोर दिखे। सुबह करीब चार बजे से प्रमुख शिवालयों में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े हो गए थे।
नगर के प्रसिद्ध सिधुवां बाबा स्थान में सुबह से भक्तों के आने का क्रम शुरू हुआ। देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। इसके अलावा नगर के भारतीय शिवाला मंदिर, भूतनाथ कॉलोनी स्थित शिवमंदिर, छावनी के भन्नू नाथ मंदिर, लम्हुआ शिवमंदिर, करहियां शिवमंदिर, गायत्री मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में पूजन का क्रम पूरे श्रद्धाभाव से देर शाम तक चलता रहा। बेल पत्र, भांग, धतूरा आदि चढ़ाकर लोगों ने भगवान शिव की आराधना की। कई लोगों ने मनौती पूरी होने पर मंदिर में रुद्राभिषेक करवाया। कई जगह कीर्तन का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय बाजार स्थित प्राचीन शिवमंदिर में सोमवार की भोर करीब चार बजे से भक्तों ने भगवान शिव को भांग, धतूरा, गन्ना आदि अर्पित कर मंगलकामना की। यहां मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात थी। इसके अलावा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे से लोगों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग कर अलग-अलग कतार लगाई गई थी। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर मेें लगी दुकानों पर खरीदारी की। मिठाई और खिलौनों की दुकानों पर बच्चों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही क्षेत्र के शिव मंदिरों में सावन के अंतिम सोमवार की सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के बाबा पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर शिवाघाट, बाबा विंदेश्वरीदास शिव मंदिर जानकीनगर, जीन बाबा का शिव मंदिर पकड़ीयार पूरब पट्टी, विश्वकर्मा शिव मंदिर जवाहर नगर, रामजानकी शिव मंदिर पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, श्री शिव मंदिर राजेंद्र नगर आदि मंदिरों में श्रद्धालु जलाभिषेक कर बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, शहद, पुष्प समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर मनोकामना पूरी होने की कामना करते रहे।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, सावन के अंतिम सोमवार को महादेव के मंदिर में भक्तों ने सुबह से ही जलाभिषेक किया। क्षेत्र के धर्मसमधा मंदिर परिसर में बने भगवान शंकर के मंदिर में धतूरा तथा दूध चढ़ाकर भक्तों ने हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए पूजा की।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के लालाछपरा, रामपुर दहाउर चौराहा आदि स्थानों पर स्थित शिव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। कई भक्तों ने गाय का दूध, गुड़ का रस आदि अर्पित कर रुद्राभिषेक किया। इस दौरान योगेंद्र गर्ग, मनोज शर्मा, पूजा, सरिता, संगीता, रेनू, महिमा आदि मौजूद रहीं।

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, पवित्र सावन मास के अंतिम सोमवार को गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने खभराभार स्थित आवास पर रुद्राभिषेक किया। उन्होंने रुद्राभिषेक कर जनकल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed