फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hand tied after murder body hanged from tree branch

Siddharthnagar News: हत्या कर बांधा हाथ, शव को पेड़ की डाल से लटकाया

Tue, 29 Nov 2022 05:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Nov 2022 05:15 PM IST
सार

प्रत्यक्षदार्शियों के मुताबिक जिस प्रकार से महिला को लटकाया गया था। इससे यह प्रतीत हो रहा था कि उससे संघर्ष हुआ और फिर उसकी हत्या की गई। दुष्कर्म होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।महिला के शरीर पर गौर करें तो इस घटना में दो से अधिक लोग शामिल रहेंगे होंगे। क्योंकि महिला स्वस्थ्य है और एक व्यक्ति वारदात को अंजाम नहीं दे सकता है।

विज्ञापन
Hand tied after murder body hanged from tree branch
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाना थाना क्षेत्र के डफालीपुर गांव के बाग में पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटकता हुआ महिला का शव पाया गया। उसका हाथ पीछे से बंधा हुआ था और नाक से खून निकला हुआ था। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के डफालीपुर गांव के पास स्थित बाग में पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटकता हुआ लोगों ने शव को देखा। इसके बाद गांव में जानकारी दे दी। सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी मोहाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया। हाथ पीछे से बंध हुआ और चेहरे पर खून के छींटे पड़े थे।
विज्ञापन


जिससे देखकर लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। प्रत्यक्षदार्शियों के मुताबिक जिस प्रकार से महिला को लटकाया गया था। इससे यह प्रतीत हो रहा था कि उससे संघर्ष हुआ और फिर उसकी हत्या की गई। दुष्कर्म होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के शरीर पर गौर करें तो इस घटना में दो से अधिक लोग शामिल रहेंगे होंगे। क्योंकि महिला स्वस्थ्य है और एक व्यक्ति वारदात को अंजाम नहीं दे सकता है। फिलहाल पुलिस ने शव के शिनाख्त की घंटो कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सका।


इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच में लगी हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed