फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Halharini Amavasya 2021 date importance and puja vidhi of Ashada Amavasya

Halharini Amavasya 2021: हलहारिणी अमावस्या आज, जानिए क्या है इसका खास महत्व

Fri, 09 Jul 2021 01:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Jul 2021 01:33 AM IST
सार

इस दिन किसानों द्वारा हल और खेती में उपयोग होने वाले उपकरणों की पूजा की जाती है।

विज्ञापन
Halharini Amavasya 2021 date importance and puja vidhi of Ashada Amavasya
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हलहारिणी अमावस्या नौ जुलाई यानी आज मनाई जाएगी। आषाढ़ मास की अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या कहते हैं। इस समस्या को आषाढ़ी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन किसानों द्वारा हल और खेती में उपयोग होने वाले उपकरणों की पूजा की जाती है। इसके साथ ही श्रद्धालु इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन


आषाढ़ी अमावस्या का महत्व
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार, इस तिथि पर किसान विधि-विधान से हल पूजन करके ईश्वर से फसल हरी-भरी बनी रहने की कामना करते हैं। इसके साथ ही अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध करने का विशेष महत्व होता है। इसलिए पितरों के तर्पण के लिए आषाढ़ अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान एवं दान-पुण्य किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन चीटियों को शक्कर खिलाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन


आषाढ़ अमावस्या की पूजा विधि
पंडित शरद चंद्र मिश्रा के अनुसार, इस दिन पवित्र नदी, सरोवर या घर मे ही स्नान करें। इसके बाद तांबे के पात्र में जल, लाल चंदन और लाल रंग के पुष्प डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। फिर विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान-पुण्य करें। अमावस्या के दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed