{"_id":"61e92cc982494d78dc5e30ed","slug":"half-of-population-is-far-behind-men-in-claim-on-the-front-in-voting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: वोटिंग में आगे पर दावेदारी में पुरुषों से बहुत पीछे आधी आबादी, यहां देखें आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: वोटिंग में आगे पर दावेदारी में पुरुषों से बहुत पीछे आधी आबादी, यहां देखें आंकड़े
Thu, 20 Jan 2022 03:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Jan 2022 03:13 PM IST
सार
2002 से 2017 तक के विस चुनाव में पुरुषों की तुलना में एक चौथाई ही रही महिलाओं की भागीदारी। 2017 के विस व 2019 के लोस चुनाव की वोटिंग में महिलाएं, पुरुषों से काफी आगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में आधी आबादी भले ही मतदान में पुरुषों से ज्यादा जागरूक दिखें मगर दावेदारी में एक चौथाई ही हिस्सेदारी दर्ज करा सकी है। पिछले करीब दो दशक के बीच हुए विधानसभा और लोकसभा चुनावों के आंकड़े इसकी गवाही देते हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2002 से लेकर 2017 तक हुए चार विधानसभा चुनावों में पुरुष दावेदारों की संख्या 667 रही, वहीं सिर्फ 72 महिला उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में उतरीं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी नौ विधानसभाओं में 143 पुरुषों ने दावेदारी की, जबकि महिला उम्मीदवारों की संख्या महज 25 रही।
विज्ञापन
इनमें भी सिर्फ चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से एक महिला उम्मीदवार संगीता यादव सफल होकर विधायक बन सकीं। इसी तरह वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव 13, तो 2007 के विधानभा चुनाव में महज 15 महिला प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में थीं।
विज्ञापन
विस चुनाव 2017 में उम्मीदवारों की स्थिति
विधानसभा पुरुष महिलाकैम्पियरगंज 13 01
पिपराइच 20 05
गोरखपुर सदर 21 05
ग्रामीण 22 03
सहजनवां 16 01
खजनी 10 02
बांसगांव 06 03
चिल्लूपार 11 03
चौरीचौरा 24 02
विस चुनाव 2017 में मतदान की स्थिति
विधानसभा पुरुष प्रतिशत महिला प्रतिशत कुल प्रतिशतकैंपियरगंज 53.77 66.61 59.54
पिपराइच 57.28 71.31 63.52
ग्रामीण 50.51 51.62 51.01
शहर 57.17 62.95 59.76
सहजनवां 52.85 65.76 58.59
खजनी 44.44 60.31 51.42
चौरीचौरा 49.52 66.43 57.01
बांसगांव 40.94 57.17 48.11
चिल्लूपार 43.92 59.93 51.02
कुल- 50.00 62.21 55.44