फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gurukripa Sansthan and All India Revolutionary Struggle Front celebrated the 126th birth anniversary of Pandit Ramprasad Bismil in District Jail on Sunday.

Gorakhpur News: पंडित बिस्मिल से सीखें, मातृभूमि के प्रति अपनी जिम्मेदारियां

Mon, 12 Jun 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gurukripa Sansthan and All India Revolutionary Struggle Front celebrated the 126th birth anniversary of Pandit Ramprasad Bismil in District Jail on Sunday.
जयंती पर याद किए गए अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, जिला कारागार में आयोजित हुई गोष्ठी
विज्ञापन

वक्ताओं ने रखे विचार, माल्यार्पण, आरती और पौधा लगाकर किया गया नमन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गुरुकृपा संस्थान व अखिल भारतीय क्रांतिकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से रविवार को पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की 126वीं जयंती जिला कारागार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बिस्मिल के स्मारक पर माल्यार्पण, आरती और बारहमासी आम का पौधा लगाकर उनको नमन किया।
इस दौरान आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सहजानंद राय ने कहा कि देशहित में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पंडित राम प्रसाद बिस्मिल हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। हम सभी भारत माता की संतान हैं और मातृभूमि के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां भी है, इसे समझना होगा। जिस प्रकार हम, भौतिक सुखों को प्राप्त करने और उसका उपभोग करना जरूरी समझते हैं, उसी प्रकार देश की रक्षा और उसके मान-सम्मान के प्रति अपने को तैयार रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्रो. बीके पांडेय ने कहा कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के भाई परमानंद को ब्रिटिश शासन द्वारा फांसी देने पर बिस्मिल ने 11 वर्ष की अवस्था में ब्रिटिश शासन को समाप्त कर देश को आजाद कराने का संकल्प ले लिया। इसके लिए पहले हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन का गठन किया। उनके संपर्क में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह, राजेंद्र लाहिड़ी, राजगुरु, सुखदेव जैसे क्रांतिकारी आए। उनके नेतृत्व में नौ अगस्त 1925 को काकोरी कांड कर ट्रेन से खजाना लूटा गया। इसके बाद बिस्मिल, अशफाक, ठाकुर रोशन सिंह, राजेंद्र लाहिड़ी को काकोरी कांड में फांसी की सजा सुनाई गई। इसी स्थल पर उन्हें फांसी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता अजय सिंह, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट आरके सिंह, जेलर अरुण कुमार कुशवाहा, प्रो. शरद कुमार मिश्रा, डाॅ. जितेंद्र, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मार्कंडेय मणि त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक बृजेश राम त्रिपाठी ने अध्यक्षता करते हुए बिस्मिल के जीवन वृतांत को क्रमवार बताया। कार्यक्रम का संचालन रीता श्रीवास्तव व शिवेंद्र पांडेय ने किया। पं. रामकृष्ण मिश्रा, भानु प्रकाश मिश्रा, अनिरुद्ध पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, काशी नरेश चौबे, मनोज निषाद, आलोक सिंह, राकेश श्रीवास्तव, उमेश राय, महेश चंद्र दूबे आदि मौजूद रहे।


शहीद बिस्मिल ने देश के लिए कुछ गुजरने का जज्बा जगाया

गोरखपुर। पंडित रामप्रसाद बिस्मिल मंडलीय कारागार और बिस्मिल पार्क यांत्रिक कारखाना में शंभुनाथ सिंह बिसेन की अगुवाई में हुए आयोजन में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के सह संरक्षक केएन चौबे ने शहीद बिस्मिल को माला पहनकर नमन किया। सह संरक्षक शिवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि देश के लिए कुछ गुजरने का जज्बा जगाया। इस दौरान प्रदीप श्रीवास्तव, अनिल सिंह विशेन, विभेष सिंह, वेद प्रकाश, मोहित यादव, छविलाल चौहान, फिरदौस खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed