फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Guru Gorakshanath research chair will develop into an international institution

अंतरराष्ट्रीय संस्थान के रूप में विकसित होगा गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ, सेमिनार में बनी रूपरेखा

Wed, 28 Oct 2020 06:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Oct 2020 06:44 PM IST
सार

  • दो घंटे के मंथन में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार की बनी रूपरेखा, 31 अक्तूबर को देंगे अंतिम रूप
  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में हुई बैठक, सीएम के आर्थिक सलाहकार व कुलपति ने दिए सुझाव

विज्ञापन
Guru Gorakshanath research chair will develop into an international institution
- फोटो : Fb @महायोगी गुरु गोरक्षनाथ शोध पीठ

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रस्तावित नए पाठ्यक्रमों तथा महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ के कार्यों की प्रगति के लिए समीक्षा बैठक प्रशासनिक भवन में बुधवार को हुई। कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने कहा कि शोधपीठ को एक अंतरराष्ट्रीय संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉ. केवी राजू एवं कुलपति प्रो. राजेश सिंह के सामने प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, ‘नाथ पंथ और योग’ और ‘नाथ पंथ पर विश्वकोष’ की तैयारियों पर प्रो. मानवेंद्र प्रताप सिंह तथा डॉ. अंकित सिंह ने अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की। डॉ. राजू ने इसमें कुछ सुधार करने का सुझाव दिया। 31 अक्तूबर को होने वाली बैठक में इसे अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

 
कुलपति ने नई शिक्षा नीति के अनुरूप विश्वविद्यालय में प्रस्तावित नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने तथा महायोगी गोरक्षनाथ शोधपीठ की गतिविधियों की गति देने के संबंध में अपने विचार रखे। डॉ. राजू ने प्राथमिकता के आधार पर नाथपंथ पर विश्वकोश विकसित करने के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए। सेमिनार के संबंध में प्रो. हर्ष सिन्हा, प्रो. रविशंकर सिंह, प्रो. संजीत गुप्ता, डॉ. प्रदीप राव और महेंद्र कुमार सिंह ने भी विचार रखे। इस दौरान प्रो. अजेय गुप्ता व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समयरेखा चार्ट बनाने का दिया था निर्देश
डॉ. राजू के मार्गदर्शन और कुलपति प्रो. सिंह की अध्यक्षता में बैठक 10 सितंबर को हुई थी। इसमें नाथ पंथ व योग पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करने और प्राथमिकता के आधार पर नाथ पंथ पर विश्वकोष विकसित करने पर गतिविधि समयरेखा चार्ट तैयार करने के लिए कहा गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed