{"_id":"649b31804c31d55aab023764","slug":"guru-gorakshanath-festival-will-start-from-prabhat-pheri-on-july-3-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-222373-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन जुलाई को प्रभात फेरी से शुरू होगा गुरु गोरक्षनाथ महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन जुलाई को प्रभात फेरी से शुरू होगा गुरु गोरक्षनाथ महोत्सव
विज्ञापन
अनूप जलोटा, चंदन दास के अलावा अरुण गोविल भी रहेंगे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ओमकारम संस्था की ओर से राप्ती नदी के गुरु गोरक्षनाथ घाट पर दो दिवसीय गुरु गोरक्षनाथ महोत्सव की शुरुआत तीन जुलाई को प्रभात फेरी से होगी। भजन गायक अनूप जलोटा के नेतृत्व में गोरखनाथ मंदिर से राप्ती नदी के गुरु गोरक्षनाथ घाट तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
राप्ती नदी के गुरु गोरक्षनाथ घाट पर आयोजित दो दिवसीय गुरु गोरक्षनाथ महोत्सव में भजन सम्राट अनूप जलोटा और मशहूर गजल गायक चंदन दास मौजूद होंगे। उनके साथ रामायण धारावाहिक के श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल की कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। अनूप जलोटा अपने भजनों के माध्यम से तीन जुलाई की शाम सुरमई बनाएंगे। अभिनेता अरुण गोविल टॉक शो में शामिल होंगे। चार जुलाई को गजल गायक चंदन दास अपनी प्रस्तुति देंगे। ओमकारम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक नबारुन चटर्जी ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के लिए संस्था की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण भेजा गया है।