फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gujarat state criminal caught indo nepal border Maharajganj

यूपी: नेपाल पुलिस के सहयोग से गुजरात पुलिस युवक को साथ ले गई, आपराधिक मामलों में है वांछित

Tue, 24 Nov 2020 09:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Nov 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Gujarat state criminal caught indo nepal border Maharajganj
फाइल फोटो - फोटो : social media
महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा के श्याम काट बगीचे के पास से गुजरात पुलिस ने नेपाल पुलिस के सहयोग से एक युवक को पकड़ा और अपने साथ गुजरात ले गई। बताया जा रहा है कि युवक आपराधिक मामलों में वांछित है। 
विज्ञापन


कई दिनों से फरार चल रहा था। इधर कुछ दिनों से नेपाल में बैठ कर भारत के गुजरात मे आपराधिक धटनाओं को अंजाम देना शुरू किया था। नेपाल में भारतीय दूतावास की मद्द से नेपाल पुलिस ने उसे सोनौली सीमा पर गुजरात पुलिस के निवेदन पर सौप दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब सात बजे गुजरात पुलिस की एक चार सदस्यीय टीम सोनौली पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ कोतवाली क्षेत्र के श्याम काट बगीचे के पास पहुंची। पहले से मौजूद नेपाल पुलिस ने एक युवक को गुजरात पुलिस को सौप दिया। उसके बाद टीम कोतवाली क्षेत्र के जुगौली गांव में पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां  युवक से पूछताछ के बाद  गुजरात रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि नेपाल से पकड़ा गया युवक बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है। गुजरात में वांछित अपराधी है। साथ ही नेपाल में बैठकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया था। 


मोबाइल की लोकेशन पर गुजरात पुलिस ने भारतीय दूतावास के माध्यम से नेपाल पुलिस से संपर्क किया। कोतवाल धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि गुजरात पुलिस आई थी। नेपाल पुलिस ने बिहार के मधुबनी निवासी एक युवक को सौपा, जिसे टीम गुजरात ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed