फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   guest cheated Rs 47 lakh on pretext of sharing shares

गोरखपुर में जालसाजी: मेहमान बनकर आया और शेयर का झांसा देकर 47 लाख ठग लिए, केस दर्ज

Sat, 09 Sep 2023 12:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Sep 2023 12:19 PM IST
सार

एक परिवार से दोस्ती कर ठग 47 लाख रुपये की जालसाजी कर फरार हो गया। आरोप है कि ठग ने पहले ऑनलाइन एप की मदद से दोस्ती की और फिर घर में मेहमान बनकर रहा। रहने के बाद विश्वास में लेकर उसने शेयर में रुपये लगाकर मुनाफा कमाने का झांसा देकर जालसाजी की।

विज्ञापन
guest cheated Rs 47 lakh on pretext of sharing shares
ठगी का शिकार। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के शाहपुर इलाके में रहने वाले एक परिवार से दोस्ती कर ठग 47 लाख रुपये की जालसाजी कर फरार हो गया। आरोप है कि ठग ने पहले ऑनलाइन एप की मदद से दोस्ती की और फिर घर में मेहमान बनकर रहा। रहने के बाद विश्वास में लेकर उसने शेयर में रुपये लगाकर मुनाफा कमाने का झांसा देकर जालसाजी की। महिला की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने दिल्ली के 269 ए, डेरावाला नगर निवासी मनीष अग्गी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शाहपुर के गीता वाटिका के पास रहने वाली विनीता सिंह ने केस दर्ज कराया है। विनीता ने दी तहरीर में लिखा है कि बेटे से मनीष अग्गी ऑनलाइन एप की मदद से दोस्ती करके बातचीत करता था। कुछ दिनों बाद मनीष अग्गी ने बेटे को फोन करके बताया कि वह दिल्ली से गोरखपुर आया है और मिलना चाहता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: स्वस्थ पेशे की बीमार तस्वीर: मुफ्त इलाज, जांच-दवा में भी गरीबों का खून चूस रहे दलाल
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह बेटे के साथ घर पर मेहमान बनकर आ गया। फिर परिवार के लोगों के साथ रहते हुए विश्वास में ले लिया। फिर उसने बताया कि उसका ट्रोन डाट कॉम नाम से एक एप है, इसमें शेयर में रुपया लगाया जाता है। महीने के अंत में मुनाफा मिल जाता है, जो बहुत ज्यादा होता है।

कई बार में 22 लाख रुपये खाते से ट्रांसफर कर दिया। फिर  उसने 25 लाख रुपये नगद की मांग की। विश्वास में आकर दे दिया गया। पैसे मिलने के बाद आरोपी मनीष ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी उससे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद एक दिन उसका मोबाइल फोन ऑन हो गया।

इसे भी पढ़ें: एक क्लिक में जानें बैंक में आपके अपनों की लावारिस धनराशि, RBI की ओर से जारी हुई वेबसाइट

फोन पर बातचीत के दौरान उसने पैसा देने से इनकार कर दिया। गालियां देते हुए कहा कि कहीं शिकायत की तो पूरे परिवार की हत्या करा दूंगा। तब ठगी की जानकारी हुई। आईजी के आदेश पर शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed