{"_id":"64fc15537867b0a67106f217","slug":"guest-cheated-rs-47-lakh-on-pretext-of-sharing-shares-2023-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में जालसाजी: मेहमान बनकर आया और शेयर का झांसा देकर 47 लाख ठग लिए, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में जालसाजी: मेहमान बनकर आया और शेयर का झांसा देकर 47 लाख ठग लिए, केस दर्ज
Sat, 09 Sep 2023 12:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:19 PM IST
सार
एक परिवार से दोस्ती कर ठग 47 लाख रुपये की जालसाजी कर फरार हो गया। आरोप है कि ठग ने पहले ऑनलाइन एप की मदद से दोस्ती की और फिर घर में मेहमान बनकर रहा। रहने के बाद विश्वास में लेकर उसने शेयर में रुपये लगाकर मुनाफा कमाने का झांसा देकर जालसाजी की।
विज्ञापन
ठगी का शिकार। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के शाहपुर इलाके में रहने वाले एक परिवार से दोस्ती कर ठग 47 लाख रुपये की जालसाजी कर फरार हो गया। आरोप है कि ठग ने पहले ऑनलाइन एप की मदद से दोस्ती की और फिर घर में मेहमान बनकर रहा। रहने के बाद विश्वास में लेकर उसने शेयर में रुपये लगाकर मुनाफा कमाने का झांसा देकर जालसाजी की। महिला की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने दिल्ली के 269 ए, डेरावाला नगर निवासी मनीष अग्गी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शाहपुर के गीता वाटिका के पास रहने वाली विनीता सिंह ने केस दर्ज कराया है। विनीता ने दी तहरीर में लिखा है कि बेटे से मनीष अग्गी ऑनलाइन एप की मदद से दोस्ती करके बातचीत करता था। कुछ दिनों बाद मनीष अग्गी ने बेटे को फोन करके बताया कि वह दिल्ली से गोरखपुर आया है और मिलना चाहता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: स्वस्थ पेशे की बीमार तस्वीर: मुफ्त इलाज, जांच-दवा में भी गरीबों का खून चूस रहे दलाल
विज्ञापन
इसके बाद वह बेटे के साथ घर पर मेहमान बनकर आ गया। फिर परिवार के लोगों के साथ रहते हुए विश्वास में ले लिया। फिर उसने बताया कि उसका ट्रोन डाट कॉम नाम से एक एप है, इसमें शेयर में रुपया लगाया जाता है। महीने के अंत में मुनाफा मिल जाता है, जो बहुत ज्यादा होता है।
कई बार में 22 लाख रुपये खाते से ट्रांसफर कर दिया। फिर उसने 25 लाख रुपये नगद की मांग की। विश्वास में आकर दे दिया गया। पैसे मिलने के बाद आरोपी मनीष ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी उससे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद एक दिन उसका मोबाइल फोन ऑन हो गया।
इसे भी पढ़ें: एक क्लिक में जानें बैंक में आपके अपनों की लावारिस धनराशि, RBI की ओर से जारी हुई वेबसाइट
फोन पर बातचीत के दौरान उसने पैसा देने से इनकार कर दिया। गालियां देते हुए कहा कि कहीं शिकायत की तो पूरे परिवार की हत्या करा दूंगा। तब ठगी की जानकारी हुई। आईजी के आदेश पर शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें: एक क्लिक में जानें बैंक में आपके अपनों की लावारिस धनराशि, RBI की ओर से जारी हुई वेबसाइट
फोन पर बातचीत के दौरान उसने पैसा देने से इनकार कर दिया। गालियां देते हुए कहा कि कहीं शिकायत की तो पूरे परिवार की हत्या करा दूंगा। तब ठगी की जानकारी हुई। आईजी के आदेश पर शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।