फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GST team of Commerce tax department conducted survey on readymade business establishment at gorakhpur

गोरखपुर: रेडीमेड कारोबारी के प्रतिष्ठान पर किया गया जीएसटी सर्वे, 80 लाख के बिल नहीं दिखा सके बाउचर

Thu, 25 Feb 2021 01:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Feb 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
GST team of Commerce tax department conducted survey on readymade business establishment at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : pixabay

वाणिज्य कर विभाग की जीएसटी टीम ने गोरखपुर के गीता प्रेस रोड स्थित दीवान दयाराम बाजार के थोक रेडीमेड कारोबारी मनोज गुप्ता के सन्नी होजरी नामक प्रतिष्ठान का सर्वे किया। ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में तीन टीमों ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


इस दौरान कारोबारी करीब 80 लाख कीमत के रेडीमेड गारमेंट का कोई बिल बाउचर नहीं दिखा सके। उधर, अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे दीवान बाजार और गीता प्रेस रोड के व्यापारियों में हड़कंप का माहौल रहा। कई व्यापारी दुकान का शटर गिराकर दिन भर गायब रहे।
विज्ञापन


ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी आरसी दूबे के नेतृत्व में तीन टीमें बनाकर रेडीमेड कारोबारी के प्रतिष्ठान पर सर्वे की कार्रवाई की गई। विभाग को शिकायत मिली थी कि कारोबारी बिना बिल बाउचर के लाखों का माल रेलवे और ट्रांसपोर्ट से मंगा रहे हैं। इसी लिहाज से सर्वे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली टीम का नेतृत्व डीसी एसआईबी एसएन सिंह, दूसरी का डीसी एसआईबी एसएन यादव और तीसरी टीम का नेतृत्व असिस्टेंट कमिश्नर राजेश कुमार सिंह ने किया। सर्वे करने वाली टीम के अफसरों ने बताया कि कारोबारी करीब 80 लाख रुपये की कीमत के माल से जुड़े कागजात नहीं दिखा सके हैं। कुछ कागज दिखाए गए, लेकिन वे सही नहीं प्रतीत हो रहे हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में सूर्य प्रकाश, प्रशांत द्विवेदी, विष्णु कुमार, निसिद्ध कुमार और पुलिस  शामिल रही। दूसरी तरफ सन्नी होजरी के मालिक मनोज गुप्ता से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। पक्ष आते ही प्रकाशित किया जाएगा।


वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिना बिल बाउचर के माल मंगाने की शिकायत पर सर्वे किया गया। सर्वे का एसेसमेंट किया जा रहा है। रेडीमेड कारोबारियों द्वारा बड़े पैमाने में जीएसटी चोरी की शिकायत मिल रही है। इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed