फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GST raid on scrap dealer of Kushinagar

Gorakhpur News: कुशीनगर के स्क्रैप कारोबारी के यहां जीएसटी का छापा

Mon, 29 Apr 2024 04:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
GST raid on scrap dealer of Kushinagar
भैंसहा बाजार में श्री लक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां छापे के दौरान 19 टन स्क्रैप सीज
विज्ञापन

कारोबारी ने दो साल में मंगाए गए माल का कोई कर जमा नहीं किया

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जीएसटी ने कुशीनगर के भैंसहा बाजार में श्री लक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां शनिवार की शाम छापा मारकर कर लाखों की कर चोरी पकड़ी है। जांच के दौरान कारोबारी मौके से फरार मिला। टीम ने कारोबारी के भाई रामनाथ मद्धेशिया से पूछताछ की, लेकिन वह माल के खरीद-फरोख्त से संबंधित कागज नहीं दिखा पाया है। टीम ने मौके पर ही कारोबारी का 19 टन स्क्रैप सीज कर लिया।

एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-दो संजय कुमार व ज्वाइंट कमिश्नर उदित नारायण सिंह के निर्देश पर उप आयुक्त सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने फर्म पर शाम पांच से आठ बजे तक कार्रवाई की। इस दौरान पता चला कि कारोबारी द्वारा पिछले दो साल से माल मंगाया तो जा रहा है, लेकिन कोई कर जमा नहीं किया गया है। यहां तक कि आईटीसी का गलत लाभ भी लिया गया है। जांच में वित्तीय वर्ष 2022-23 में व्यापारी ने बिहार के विभिन्न फर्मों से एक करोड़ 80 लाख के माल की बिक्री दिखाया था। जिन फर्मों से खरीदारी दिखाई गई है वे सभी फर्में संदिग्ध हैं। जिन्होंने कारोबारी से खरीदारी कि है विभाग उन पर भी कार्रवाई के लिए उनकी तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन


जांच टीम के सदस्यों ने बताया कि दिल्ली से यहां का कोई कारोबारी स्क्रैप नहीं मंगाता है। कागज में दिल्ली, बिहार व बंगाल से माल मंगाना दिखाया गया है। जबकि उस रास्ते से ऐसी कोई गाड़ी गुजरी ही नहीं है। जांच टीम में असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत द्विवेदी, जीतेंद्र रमन, वाणिज्य कर अधिकारी गिरिजा नंदन और अशोक कुमार पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed