{"_id":"655bb6fb0075804b380479b7","slug":"gst-department-sent-notice-of-zero-to-36-paise-to-traders-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-375009-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीएसटी विभाग ने व्यापारियों को शून्य से 36 पैसे का भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीएसटी विभाग ने व्यापारियों को शून्य से 36 पैसे का भेजा नोटिस
Tue, 21 Nov 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी विभाग ने व्यापारियों को शून्य से 36 पैसे का भेजा नोटिस
व्यापारियों में नाराजगी, कहा-अधिवक्ता की फीस इससे कई गुना अधिक है
एडिश्नल कमिश्नर ने माना-नोटिस गलत, कार्यालय आएं, निरस्त करवा दिया जाएगा
,संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) विभाग की तरफ से वित्तीय वर्ष 2018-19 में वार्षिक टर्नओवर में व्यापारियों को शून्य से लेकर 36 पैसे का नोटिस मिलने लगा है। इसे लेकर व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है। यह स्थिति तब है जब बीते दिनों केंद्रीय वित्तमंत्री ने ऐसे मामलों से बचने के लिए हिदायत दी थी।
वार्षिक टर्नओवर में मामूली अंतर पर जिले के कई व्यापारियों के पास नोटिस पहुंचा है। एक व्यापारी को विभाग ने शून्य रुपये पर नोटिस भेज दिया है। व्यापारी जब अधिवक्ता के पास इसे लेकर पहुंचा तो उसे इसके समाधान के लिए हजारों रुपये का खर्च बता दिया गया। व्यापारी अब अपने संगठनों के पदाधिकारियों के पास दौड़ लगा रहे हैं।
जीएसटी विभाग की तरफ से व्यापारियों को ऑनलाइन नोटिस भेजा जा रहा है। चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया का कहना है कि विभाग के अधिकारी मनमाने तरीके से नोटिस भेज रहे हैं। जब एक हजार रुपये से कम पर नोटिस भेजना था, तो ये कैसे आ गया?
विज्ञापन
एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड वन विमल कुमार राय ने बताया कि गोरखपुर जोन में किसी भी व्यापारी को 1000 रुपये से कम के अंतर पर नोटिस नहीं भेजा जाना है। ये नोटिस कैसे जारी हुए, जांच करवाई जाएगी। पिछले रिकाॅर्ड के डाटा पर हो सकता है नोटिस चला गया हो। किसी व्यापारी को अगर ऐसे नोटिस मिले हों तो वे सीधे उनके पास आ जाएं। इसे निरस्त करवा दिया जाएगा।