{"_id":"66b7d8651aebf454b00594f4","slug":"grp-police-station-now-near-irctc-office-old-building-demolished-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-649743-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीआरपी थाना अब आईआरसीटीसी दफ्तर के पास, टूटा पुराना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीआरपी थाना अब आईआरसीटीसी दफ्तर के पास, टूटा पुराना भवन
विज्ञापन
गोरखपुर। अमृत भारत योजना के तहत गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य में अब तेजी आने लगी है। कार्यदाई एजेंसी ने कुलियों के शेल्टर होम के बाद अब जीआरपी थाने के पुराने भवन को भी तोड़वा दिया है। जीआरपी थाने को जनरल टिकट काउंटर के पास प्रथम तल पर आईआरसीटीसी कार्यालय के बगल में भेज दिया गया है। प्लेटफार्म पर भी एक काउंटर लग रहा है।
गोरखपुर स्टेशन का करीब 500 करोड़ रुपये से कायाकल्प होना है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले कायाकल्प की शुरुआत एक नंबर प्लेटफार्म पर जीआरपी थाने के बगल से हो रही है। इसके लिए पहले कुलियों के लिए बने शेल्टर होम को तोड़ा गया। इसके बाद स्टेशन मास्टर के पुराने आवास व भोजनालय को तोड़वाया गया। अब जीआरपी थाने के भवन को तोड़ा जा रहा है।
स्टेशन पर पहले बीच वाला फुटब्रिज बनाया जाएगा। क्योंकि ब्रिज बंद होने की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर व दो पर अंतिम तरफ बनाए गए ओवरब्रिज तक जाना पड़ता है। एक फुटब्रिज बंद होने से यात्रियों को दिक्कत होती है। लोगों की मांग पर महराजगंज और सिद्धार्थनगर की तरफ से चलने वाली बसों को अभी कौवाबाग पुलिस चौकी से चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
-- -- -
सलाहकार समिति ने भी किया दौरा
रेलवे की स्थानीय सलाहकार समिति ने भी रेलवे स्टेशन का दौरा कर कमियों को दूर कराने का निर्देश दिया। समिति स्टेशन परिसर में लगे हाेर्डिंग्स को देखकर इनकी संख्या जरूरत से ज्यादे बताते हुए हटवाने को कहा। रेल अफसरों का कहना कि सारे होर्डिंग्स रेलवे बोर्ड की सहमति या उनके निर्देश पर लगाए गए हैं। इसके बाद सलाहकार समिति के सदस्यों ने स्टेशन पर बंद पड़े फुटब्रिज को देखा और इसे जल्द चालू कराने को कहा। स्टेशन मैनेजर संजय शर्मा ने बताया कि कार्यदाई संस्था को फुटब्रिज बनाने का निर्देश सबसे पहले दिया गया है। फुटब्रिज बन जाने से यात्रियों को राहत मिलेगी।