{"_id":"66f55eea015a36b5090fbb39","slug":"group-operator-absconds-with-rs-1-5-crore-in-gorakhpur-case-registered-2024-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News:डेढ़ करोड़ का लोन लेकर लापता हुई समूह संचालिका, जानें कैसे महिलाओं की रकम उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News:डेढ़ करोड़ का लोन लेकर लापता हुई समूह संचालिका, जानें कैसे महिलाओं की रकम उड़ाई
Thu, 26 Sep 2024 06:47 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:47 PM IST
सार
एसएसपी ऑफिस पहुंचीं संध्या, सुमन, नीलम, जैनुल खातून, हीरावती, पुष्पा, किरन, मनीषा व अन्य महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में किराये पर रहने वाली एक महिला समूह का संचालन करती थी। रुपये के लेनदेन सहित अन्य कामों के लिए वह सबके आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज अपने पास रखती थी। इसका फायदा उठाकर उस महिला ने विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का लोन समूह की महिलाओं के नाम से ले लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरपुर बुदहट क्षेत्र के देवराडतुला गांव की महिलाओं का समूह बनाकर एक महिला विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये लोन लेकर लापता हो गई है। लोन की वसूली करने कंपनी के कर्मचारी जब कर्जदार महिलाओं के घर पहुंचे तब उनको मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गांव की करीब 40 महिलाओं ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस पहुंचीं संध्या, सुमन, नीलम, जैनुल खातून, हीरावती, पुष्पा, किरन, मनीषा व अन्य महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में किराये पर रहने वाली एक महिला समूह का संचालन करती थी। रुपये के लेनदेन सहित अन्य कामों के लिए वह सबके आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज अपने पास रखती थी। इसका फायदा उठाकर उस महिला ने विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का लोन समूह की महिलाओं के नाम से ले लिए।
विज्ञापन
कंपनी के कर्मचारी पहुंचे तो हुई लोन की जानकारी
इसकी जानकारी महिलाओं को तब हुई जब फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारी कर्ज वसूली के लिए पहुंचने लगे। इसके बाद छह सितंबर को महिलाएं आरोपी के घर पहुंचीं। वहां लोन लेने के बारे में जानकारी ली। तब आरोपी महिला और उसके पति ने बेटी का मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के लिए रुपये लोन लेने की बात कही।
पीड़ितों से कहा कि उनके रुपये जल्द ही लौटा दिए जाएंगे। बाद में आरोपी महिला और उसके पति मकान में ताला बंद करके कहीं चले गए। क्षेत्र के सेमरडाढ़ी गांव में रहने वाले महिला के सहयोगी भी लापता हो गए। इसकी जानकारी महिलाओं ने हरपुर बुदहट पुलिस को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तब महिलाओं ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिल कर अपनी पीड़ा बताई।