फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Groom taken hostage after dispute, marriage broken

Gorakhpur News: विवाद के बाद दूल्हे को बनाया बंधक, टूट गई शादी

Tue, 16 May 2023 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Groom taken hostage after dispute, marriage broken
- पिपराइच इलाके में हुई घटना, दोनों पक्ष ने सामान और खर्च लौटने पर कर लिया समझौता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के लिए लड़के की बरात पिपराइच थाना क्षेत्र में गई थी। शादी के दौरान वर-बधू पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया। लोगों के समझाने बुझाने के बाद दोनों पक्षों ने शादी तोड़ते हुए लेनदेन किए हुए नकदी व सामान वापस करने के लिए सहमत हुए। इसके बाद उन्हें मुक्त किया गया।

जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो से बरात पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों का आरोप है कि लड़के पक्ष की ओर से कुछ बातें छिपाकर शादी की जा रही थी। शादी के दौरान यह सारी बातें पता चल गईं। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा, लेकिन शादी को लेकर बात नहीं बन सकी। वहीं, सोमवार को दुल्हन पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग दूल्हे के घर पहुंच गए। यहां दुल्हन पक्ष के लोग शादी में हुए नुकसान की भरपाई के लिए दूल्हे पक्ष घर पहुंच कर रुपये के बदले जमीन देने के लिए दबाव बनाने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें रोकते हुए डायल 112 की पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंच गई, जहां दोनों पक्षों द्वारा तीन लाख 20 हजार रुपये वापस करने व बाइक ट्रांसफर करने की बात पर दोनों पक्षों की सहमति बन गई। वहीं, दूल्हा पक्ष द्वारा दुल्हन को दिए गए जेवरात वापस किया जाएगा। दोनों पक्षों के समझौते में इस बात पर भी सहमति बनी कि दूल्हा व दुल्हन दोनों जहां चाहेंगे शादी कर लेंगे। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग अपने अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed