फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Groom refused to marry bride reached SP office maharajganj

महराजगंज: शादी के दिन मुकर गया दूल्हा, हाथ में मेहंदी लगाए एसपी कार्यालय पहुंची दुल्हन

Mon, 17 May 2021 11:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 May 2021 11:10 AM IST
सार

सभी रिश्तेदार आ चुके थे। इसी बीच वर पक्ष से फोन पर सूचना आया कि शादी नहीं होगी। इसके बाद हाथ में मेहंदी रचाए दुल्हन एसपी कार्यालय पहुंच गई।

विज्ञापन
Groom refused to marry bride reached SP office maharajganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी चौक बाजार में होनी थी। वहां से रविवार को बरात आनी थी। सभी रिश्तेदार आ चुके थे। इसी बीच वर पक्ष से फोन पर सूचना आया कि शादी नहीं होगी। इसके बाद हाथ में मेहंदी रचाए दुल्हन एसपी कार्यालय पहुंच गई।
विज्ञापन

 
युवती के अनुसार ननिहाल में उसको नेवासा मिला है। ननिहाल में रहने के दौरान ही युवती चौक क्षेत्र के इस युवक से मोहब्बत हो गईl इसके बाद 16 मई को शादी की तिथि तय हुई। 
विज्ञापन


आरोप है कि युवक उसके साथ शादी के नाम पर कई बार शारीरिक संबंध भी बना चुका है। दहेज के लिए रकम भी दिया गया है, लेकिन लड़के ने शादी से मना कर दिया।

मामले को महिला थाने से चौक थाने भेज दिया गया, जहां दिनभर पंचायत होती रही। लेकिन बात नहीं बनी। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने मामले में दोनों पक्षों की ओर से बातचीत का दौर शुरू होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed