{"_id":"618e5e4da5c418490d159012","slug":"grissing-mistry-dies-after-being-buried-under-a-truck-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: ट्रक के नीचे दबकर ग्रिसिंग मिस्त्री की मौत, विक्रमजोत के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: ट्रक के नीचे दबकर ग्रिसिंग मिस्त्री की मौत, विक्रमजोत के पास हुआ हादसा
Fri, 12 Nov 2021 06:00 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Nov 2021 06:00 PM IST
सार
चौकी प्रभारी पवन कुमार मौर्य ने चालक को हिरासत में लेकर शव के पीएम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मिस्त्री के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
बस्ती समाचार।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के छावनी क्षेत्र के विक्रमजोत के पास शुक्रवार की सुबह एक ढाबे के सामने खडे़ ग्रीसिंग करने वाले मिस्त्री की अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक को चालक समेत ढाबा कर्मियों ने पकड़ लिया और मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी पवन कुमार मौर्या के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
बहराइच जनपद के नानपारा के कसाई टोला के राजा कोठी निवासी 65 वर्षीय अब्दुल वारिस पुत्र अहमद काफी समय से हाईवे किनारे स्थित बजरंग ढाबा पर ट्रकों की ग्रिसिंग मिस्त्री का काम करता था। सुबह ढाबे पर पहुंच कर मशीन लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान अयोध्या की तरफ से आए अनियंत्रित ट्रक चालक ने ट्रक को हाईवे किनारे खड़े मिस्त्री अब्दुल वारिस की तरफ अचानक मोड़ दिया। मिस्त्री जान बचाकर भागा तब तक वह टायर के नीचे दब गया।
विज्ञापन
ढाबा कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी पवन कुमार मौर्य ने चालक को हिरासत में लेकर शव के पीएम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मिस्त्री के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन