{"_id":"64ccbbe548e128152707eb4d","slug":"green-chili-prices-came-down-from-sky-in-a-week-2023-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसमान से जमीन पर आई हरी मिर्च: 60 रुपये में पाव भर थी, अब मिल रही किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से जमीन पर आई हरी मिर्च: 60 रुपये में पाव भर थी, अब मिल रही किलो
Fri, 04 Aug 2023 02:21 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:21 PM IST
सार
खुदरा बाजार में हरी मिर्च 60 से 80 रुपये किलो के बीच रहे। हरी मिर्च के व्यापारी संतोष सोनकर ने बताया कि हरी मिर्च की आवक बढ़ गई है, इससे दाम कम हो गए हैं, अभी आगे दाम में और भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
हरी मिर्च के दाम में आई गिरावट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
हरी मिर्च के दाम आसमान से जमीन पर आ गए हैं। एक सप्ताह पहले जो हरी मिर्च 60 रुपये पाव बिक रही थी, वह अब 60 रुपये किलो बिकने लगी है। दाम कम होने से हरी मिर्च ने लोगों को राहत दी है।
विज्ञापन
आठ से 10 दिन पहले दक्षिण भारत से आने वाली हरी मिर्च के बोरे बारिश के कारण भीगे हुए आ रहे थे। मिर्च के भीगने से बोरे में 40 से 50 फीसदी माल खराब निकल रहा था। इतनी बड़ी मात्रा में मिर्च खराब निकलने से व्यापारियों को काफी नुकसान तो हो ही रहा था, उपर से इसके दाम भी बहुत ज्यादा थे।
विज्ञापन
10 दिनों पूर्व मंडी में हरी मिर्च 160 से 180 रुपये किलो के बीच बिक रही थी। वहीं खुदरा बजार में हरी मिर्च की कीमत 50 से 60 रुपये पाव तक पहुंच गए थे। लेकिन, पिछले एक सप्ताह से दक्षिण भारत के हरी मिर्च उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश बंद है। ऐसे में मिर्च की आवक मंडी में इन दिनों बढ़ गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: तस्करी से बचा थानों में ठूसीं मूर्तियां संग्रहालय में सजेंगी, देश में मिसाल बनेगा गोरखपुर का प्रयास
वहीं बोरे सूखे होने के कारण माल भी खराब नहीं निकल रहा है। इससे आढ़तियों को नुकसान नहीं हो रहा। इन वजहों के मिर्च के दाम में काफी कमी आ गई है। बृहस्पतिवार को थोक मंडी में हरी मिर्च 40 से 50 रुपये किलो बिकीं।
वहीं खुदरा बाजार में हरी मिर्च 60 से 80 रुपये किलो के बीच रहे। हरी मिर्च के व्यापारी संतोष सोनकर ने बताया कि हरी मिर्च की आवक बढ़ गई है, इससे दाम कम हो गए हैं, अभी आगे दाम में और भी गिरावट आएगी।
मंडी में सबसे महंगा अदरक
महेवा मंडी में अदरक और टमाटर के दाम स्थिर हैं। इससे लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को महेवा मंडी में सबसे महंगा अदरक बिका। थोक में अदरक 200 रुपये किलो से 240 रुपये किलो तक बिके। वहीं खुदरा बाजार में अदरक 80 से 100 रुपये पाव तक बिका। मंडी के जानकारों के मुताबिक अदरक के दाम सितंबर से कम होंगे।
मंडी में सबसे महंगा अदरक
महेवा मंडी में अदरक और टमाटर के दाम स्थिर हैं। इससे लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को महेवा मंडी में सबसे महंगा अदरक बिका। थोक में अदरक 200 रुपये किलो से 240 रुपये किलो तक बिके। वहीं खुदरा बाजार में अदरक 80 से 100 रुपये पाव तक बिका। मंडी के जानकारों के मुताबिक अदरक के दाम सितंबर से कम होंगे।