{"_id":"6004971d8ebc3e2e6a251dcb","slug":"greed-for-property-was-strangled-by-middle-aged-three-arrested-gorakhpur-city-news-gkp381315055","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति की लालच में रेता था अधेड़ का गला, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति की लालच में रेता था अधेड़ का गला, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। कुसम्ही जंगल में गला रेतकर फेंके गए अधेड़ की पहचान करने के साथ ही पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि रामगढ़ताल के गोपलापुर निवासी सुदामा यादव का गला रेतकर जंगल में फेंका गया था। आरोपितों की पहचान गोपलापुर निवासी गुड़िया, बेतियाहाता निवासी अर्जुन चौहान और रामगढ़ताल, दुर्गा मंदिर निवासी ऑटो चालक अमित साहनी के रूप में हुई है।
पड़ोस में रहने वाली गुड़िया ने अपने प्रेमी अर्जुन और उसके दोस्त अमित के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। अर्जुन और अमित ने गला रेता था और सुदामा को मरा समझकर जंगल में फेंका था। उस दौरान तीनों नशे में धुत थे। मेडिकल कॉलेज में भर्ती सुदामा के होश आने के बाद पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया तीनों आरोपितों को रविवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।
एसपी सिटी सोनम कुमार व सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने रविवार दोपहर पुलिस लाइंस में प्रेस वार्ता कर वारदात का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी की सुबह सात बजे कुसम्ही जंगल में राहगीरों ने खून से लथपथ और अचेत पड़े अधेड़ के होने की सूचना दी थी। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
छानबीन पर पता चला कि सुदामा अकेले रहता है और पड़ोस में रहने वाली गुड़िया उसकी देखभाल करती थी। 9 जनवरी को सुदामा, गुड़िया, अर्जुन और ऑटो चालक अमित के साथ तरकुलहा देवी मंदिर गया था। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया।
मकान और डेढ़ बीघा जमीन हड़पने के लिए की वारदात
गुड़िया ने पुलिस को बताया कि देखभाल के दौरान सुदामा से उसके संबंध हो गए थे। उसके परिवार में कोई नहीं था। एक बेटी है, जिसकी शादी हो गई है। इसलिए मकान और डेढ़ बीघा जमीन हड़पने के लिए अपने प्रेमी अर्जुन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
9 जनवरी को घूमने के बहाने आटो से वे लोग सुदामा को तरकुलहा देवी मंदिर ले गए। जहां शराब पीने के बाद सभी ने भोजन किया। लौटते समय सुदामा को बुढ़िया माई मंदिर दर्शन के बहाने कुसम्ही जंगल ले गए। शाम पांच बजे के करीब चाकू से गला रेत कर उसे आटो से नीचे फेंक दिया। उन्हें यकीन था कि सुदामा मर गया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।