फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Grabbed liquor from IGL company Rs 19.50 lakh

Gorakhpur News: आईजीएल कंपनी से शराब लेकर हड़प लिए 19.50 लाख रुपये, दो भाइयों समेत चार पर केस दर्ज

Mon, 24 Apr 2023 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गीडा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गीडा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Apr 2023 11:08 AM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुरादाबाद के मानसरोवर कॉलोनी लाइनपार निवासी अमित सिंह, अजीत सिंह, रविन्द्र सिंह एवं अमित सिंह की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Grabbed liquor from IGL company Rs 19.50 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईजीएल कंपनी से शराब लेकर 19.50 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। गीडा थाना पुलिस रविवार को सुरक्षा पर्यवेक्षक शब्बीर अहमद की तहरीर पर मुरादाबाद निवासी सगे भाइयों अमित सिंह, अजीत सिंह समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर जांचकर रही है।
विज्ञापन


सुरक्षा पर्यवेक्षक शब्बीर के मुताबिक, शराब कारोबारी अजीत सिंह ने गीडा स्थित आईजीएल कंंपनी से 29 लाख 52 हजार 151 रुपये की शराब 2022 में खरीद कर ले गया था। उस दौरान उसके द्वारा 10 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। शेष धनराशि बकाया थी। कारोबारी ने अपने दो भाइयों का मोबाइल नंबर देते हुए आश्वासन दिया था कि शराब का कारोबार दोनों भाई देखते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: स्टेज पर दुल्हन से हाथ मिलाना युवक को पड़ा भारी, घरवालों ने जमकर की धुनाई
विज्ञापन
विज्ञापन


धन का भुगतान न होने पर शराब कारोबारी का नंबर मिलाया तो मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। दोनों भाइयों से संपर्क किया तो दोनों बारी-बारी से धन का भुगतान करने से इन्कार करते हुए गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगे। शराब कारोबारी की पत्नी द्वारा भी धमकी दी गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुरादाबाद के मानसरोवर कॉलोनी लाइनपार निवासी अमित सिंह, अजीत सिंह, रविन्द्र सिंह एवं अमित सिंह की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed