फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU Intensive checking campaign conducted in campus suspects trained

गोरखपुर विश्वविद्यालय: परिसर में चलाया सघन चेकिंग अभियान, गाड़ी लेकर घुसे छात्रों को टीम ने सिखाया सबक

Wed, 22 Nov 2023 03:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Wed, 22 Nov 2023 03:58 PM IST
सार

कला संकाय में निरीक्षण के दौरान नियंता मंडल की टीम ग्राउंड फ्लोर पर पहुंची। इतिहास विभाग के पास एक कमरे में एक छात्रा और तीन छात्र बैठे मिले। नियंता की टीम उन्हें कार्यालय लेकर गई। बाद में पहचान पत्र दिखाने पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
DDU Intensive checking campaign conducted in campus suspects trained
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर का मंगलवार को नियंता प्रो. सतीश चंद्र पाण्डेय और न

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में कार की बोनट पर केट काटने की घटना के बाद नियंता मंडल की टीम सक्रिय हो गई है। मंगलवार को टीम ने परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। मुख्य गेट से शुरू होने के साथ ही टीम ने कला संकाय के सभी तल पर निरीक्षण किया। इस दौरान अनावश्यक रूप से टहल रहे विद्यार्थियों को कक्षाओं में रहने का निर्देश दिया गया। संदिग्धों को पहचान पत्र की जांच के बाद ही छोड़ा गया। गाड़ी लेकर परिसर में प्रवेश किए लोगों पर टीम सख्त रही।
विज्ञापन


निरीक्षण से पूर्व नियंता मंडल की बैठक नियंता कार्यालय में की गई। इसमें विश्वविद्यालय की सुरक्षा और अनुशासन के विषय पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में तय किया गया कि नियमित रूप से नियंता टीम परिसर का निरीक्षण करेगी और समन्वयक बैठक भी की जाएगी। नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि सघन निरीक्षण परिसर के साथ छात्रावासों में भी चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नियंता मंडल के सदस्य डॉ. मनीष पांडेय, अनुराग द्विवेदी समेत सभी सदस्य एवं विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी रविंद्र नाथ चौबे भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


कमरे में छात्रा के साथ बैठे मिले तीन छात्र
कला संकाय में निरीक्षण के दौरान नियंता मंडल की टीम ग्राउंड फ्लोर पर पहुंची। इतिहास विभाग के पास एक कमरे में एक छात्रा और तीन छात्र बैठे मिले। नियंता की टीम उन्हें कार्यालय लेकर गई। बाद में पहचान पत्र दिखाने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed