{"_id":"655e540dfcbdc15ea10fd445","slug":"govi-54-candidates-got-offer-letter-in-employment-and-apprenticeship-fair-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-376830-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: रोजगार और अप्रेंटिसशिप मेले में 54 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर लेटर,जानिए कितना मिला सालाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: रोजगार और अप्रेंटिसशिप मेले में 54 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर लेटर,जानिए कितना मिला सालाना
Thu, 23 Nov 2023 07:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 07:16 AM IST
सार
जाॅब एवं अप्रेंटिसशिप फेयर में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और भारत बहुत तेजी से दुनिया की सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। विद्यार्थियों को स्वरोजगार की ओर जाना चाहिए। विद्यार्थी जाॅब सीकर ही नहीं बल्कि जाॅब गिवर भी बनें।
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित जॉब एंड अप्रेंटिसशिप मेले को संबोधित करती कु
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में बुधवार को जॉब एवं अप्रेंटिसशिप फेयर का आयोजन किया गया। इसमें साक्षात्कार के आधार पर विभिन्न कंपनियों ने 54 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें ऑफर लेटर दिया। रोजगार और अप्रेंटिसशिप मेले में टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बारबेक्यू नेशंस ने 15, ईट फिट ने 22 तथा रेडिसन समूह ने 17 अभ्यर्थियों का चयन कर ऑफर लेटर प्रदान दिया। इसके अलावा दो दर्जन अभ्यर्थियों को ऑन जॉब ट्रेनिंग तथा अगले चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया।
कार्यक्रम समन्वयक प्रो. हर्ष सिन्हा तथा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. अश्विनी मिश्रा ने बताया कि लॉजिस्टिक्स सेक्टर में 54 अभ्यर्थियों को 11 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन माह के विशेष प्रशिक्षण के लिए चुना गया। उन्होंने बताया कि टूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी सेक्टर में 225 प्रतिभागियों ने तथा लॉजिस्टिक्स सेक्टर में 135 पंजीकृत अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।
इसके अलावा सेंट एंड्रयूज कॉलेज के शिक्षकों डाॅ. केडी पांडेय तथा डाॅ. पूजा आनंद और एमपीपीजी काॅलेज जंगल धूसड़ के डाॅ. भरत कुमार तथा डाॅ. सिद्धार्थ शुक्ला को विशेष शिक्षक प्रशिक्षण के लिए चुना गया। प्रशिक्षण 28 नवंबर से पांच दिसंबर तक सेंट एंड्रयूज कालेज में आयोजित होगा। इस दौरान लाजिस्टिक्स सेक्टर काउंसिल की अप्रेंटिस हेड अंकुर राजू तथा राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर डॉ. संभव सिंह, प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रो. राजर्षि गौड़, प्रो. सतीश चंद्र पांडेय, प्रो. आलोक गोयल, प्रो. विजय कुमार, प्रो. गौर हरि बेहरा, प्रो. विनोद सिंह, प्रो. प्रदीप यादव, प्रो. श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रो. शिखा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जॉब सीकर ही नहीं जॉब गिवर भी बनें : प्रो.पूनम टंडन
जाॅब एवं अप्रेंटिसशिप फेयर में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और भारत बहुत तेजी से दुनिया की सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। विद्यार्थियों को स्वरोजगार की ओर जाना चाहिए। विद्यार्थी जाॅब सीकर ही नहीं बल्कि जाॅब गिवर भी बनें। देश के दूसरे हिस्सों में मिल रहे रोजगार के अवसरों को आजमाना चाहिए। सेंटर फार रिसर्च इन स्कीम्स एंड पालिसीज (क्रिस्प) के वरिष्ठ सलाहकार वीएलवी एसएस सुब्बाराव ने लाजिस्टिक्स और टूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी सेक्टर में तेजी से बढ़ रही रोजगार संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इन नए क्षेत्रों के अनुरूप योग्यता विकसित करने का आह्वान किया।