{"_id":"64498d8ede447e896c057cf7","slug":"government-school-land-encroached-free-by-administration-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-141744-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सरकारी स्कूल की जमीन को प्रशासन ने कराया कब्जामुक्त, लंबे समय से चल रहा था प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सरकारी स्कूल की जमीन को प्रशासन ने कराया कब्जामुक्त, लंबे समय से चल रहा था प्रयास
Thu, 27 Apr 2023 09:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Thu, 27 Apr 2023 09:54 AM IST
विज्ञापन
मझगांवा प्राथमिक विद्यालय की जमीन से अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में गगहा थाना क्षेत्र के करवल मझगांवा चौराहे पर स्थित प्राथमिक विद्यालय मझगांवा की जमीन पर कई सालों से कुछ दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर रखा था। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के आदेश पर बुधवार को बांसगांव नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर बुलडोजर के जरिये अवैध कब्जा हटवाकर विद्यालय की जमीन को मुक्त कराया है। इस दौरान कार्रवाई को देखने के लिए ग्रामीण भी जुटे।
विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत प्राथमिक विद्यालय करवल मझगांवा के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह, मझगांवा निवासी गौरव सिंह व ग्रामीणों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिलाधिकारी से की थी।
नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने बताया कि सरकारी स्कूल के बाहरी छोर की लगभग 5 डिसमिल जमीन, जो गोरखपुर-वाराणसी हाईवे से ठीक सटे है, उसपर गांव के ही कुछ लोगों ने दुकान बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। इसको लेकर स्कूल प्रशासन ने कई बार शिकायत विभाग से की थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जांच के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस भी दिया गया था, लेकिन लोगों ने मौके से कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद बुधवार को विद्यालय की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। वहीं लोगों को आगे से स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण नही करने के लिए पाबंद किया गया है।
प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ओर स्कूल के शिक्षकों ने आभार जताया है। गगहा के खंड शिक्षा अधिकारी मिन्हाज आलम ने कहा कि काफी लंबी लड़ाई के बाद प्राथमिक विद्यालय पर अतिक्रमण को तहसील प्रशासन ने मुक्त कराया।