फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   government job by paying bribe

रिश्वत देकर सरकारी नौकरी पाने की लालच में फंसे दो लोग, जालसाजों ने ठग लिए 17 लाख रुपये

Sun, 13 Sep 2020 11:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
government job by paying bribe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रिश्वत देकर सरकारी नौकरी हासिल करने के चक्कर में एक युवक और एक युवती ने 17 लाख रुपये गंवा दिए। आरोप है कि, जालसाजी की जानकारी होने के बाद आरोपी की काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। रुपए गंवाने वाले दोनों लोगों ने पीपीगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज इलाके के तिघरा निवासी मोनू सिंह और गोरखपुर की सबीना खातून बेरोजगार हैं। दोनों रोजगार की तलाश में थे कि इसी दौरान उनकी मुलाकात पीपीगंज इलाके के रामनगर निवासी एक युवक से हो गई। उसने उनको सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और दोनों गलत तरीके से नौकरी हासिल करने के लिए राजी भी हो गए।
विज्ञापन


जालसाज ने दोनों को बताया कि उनकी नियुक्ति पहले संविदा पर होगी। बाद में उसे स्थाई नियुक्ति मिल जाएगी। इसके बदले में जालसाज ने उनसे साढ़े आठ-आठ लाख रुपये की मांग की। सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद में छह माह पहले कथित पीड़ितों ने रुपये का इंतजाम कर उसे दे दिए। बदले में जालसाज ने उन्हें लखनऊ सचिवालय में नियुक्ति पत्र भी दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र लेकर वे जब संबंधित कार्यालय में पहुंचे तब जाकर उन्हें ठगी का शिकार होने का पता चला। शनिवार को मोनू सिंह ने थाने पहुंचकर इस संबंध में जालसाज के खिलाफ तहरीर दी है। थानेदार राजेंद्र मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है।


कानून की खामी है, वरना पीड़ितों को भी जाना चाहिए जेल
ऐसे मामलों में जालसाजी का शिकार होने वाले लोग वास्तव में धोखाधड़ी जैसे अपराध के जनक हैं। उन्हें पता है कि रिश्वत देकर नौकरी पाना गलत है, मगर फिर भी वे ऐसा करते हैं। जालसाल उनके इसी लालच का फायदा उठाते हैं। बाद में रुपए गंवाने पर गलत तरीके से नौकरी पाने का मंसूबा पाले लोग पीड़ित बन जाते हैं। कानून में उनके इस अपराध के लिए दंड का प्रावधान नहीं है, वरना जालसाज के साथ वे भी जेल में होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed