{"_id":"646cb0a22eb142a5c20b9fff","slug":"government-employee-kept-taking-salary-from-two-departments-after-eight-years-secret-revealed-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो-दो विभाग को लगा रहा था चूना: दिन में लाइनमैन, रात में बन जाता होमगार्ड, आठ साल बाद ऐसे खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो-दो विभाग को लगा रहा था चूना: दिन में लाइनमैन, रात में बन जाता होमगार्ड, आठ साल बाद ऐसे खुला राज
Tue, 23 May 2023 05:55 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 May 2023 05:55 PM IST
सार
गोरखपुर के कैंपियरगंज के सोनौरा बुजुर्ग गांव के निवासी तारकेश्वर सिंह पिछले आठ साल से सरकार को चूना लगा रहे थे। वह दिन में बिजली निगम में संविदा पर लाइनमैन की नौकरी करते थे और रात होते ही होमगार्ड की तैनाती पर लग जाते थे। ऐसा करते हुए वह इन दोनों विभागों से पूरी सैलरी और सुविधा भी लेते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए हैं। यहां एक व्यक्ति सरकार के दो अलग-अलग विभागों से आठ साल से वेतन उठा रहा है। यह शख्स बीते आठ सालों से दिन में बिजली निगम में संविदा पर लाइनमैन बनकर लौकरी करता और रात में होमगार्ड बन जाता। वहीं इन विभागों क अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत होने के बाद मामला खुलकर सामने आ गया।
विज्ञापन
गोरखपुर के कैंपियरगंज के सोनौरा बुजुर्ग गांव के निवासी तारकेश्वर सिंह पिछले आठ साल से सरकार को चूना लगा रहे थे। वह दिन में बिजली निगम में संविदा पर लाइनमैन की नौकरी करते थे और रात होते ही होमगार्ड की तैनाती पर लग जाते थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: फोरलेन पर पूरी रात बुजुर्ग महिला को रौंदती रही गाड़ियां, सड़क से खुरचकर उठाना पड़ा शव
विज्ञापन
ऐसा करते हुए वह इन दोनों विभागों से पूरी सैलरी और सुविधा भी लेते थे। वहीं जब तारकेश्वर के गांव के कुछ लोगों ने उनकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की तब बिजली निगम की जांच में तारकेश्वर पकड़े गए। अब विभाग उन्हें बर्खास्त करने की तैयारी में जुट गया है।
बताया जा रहा है कि तारकेश्वर ने साल 2015 में बिजली निगम के संविदा लाइनमैन के लिए आवेदन कर नियुक्ति कैंपियरगंज के सोनौरा बिजली घर पर हुई थी। वही तारकेश्वर के गांव के ही प्रमोद राय ने सीएम पोर्टल पर तारकेश्वर की शिकायत दर्ज कराई और बताया कि तारकेश्वर दिन में बिजली निगम में लाइनमैन का काम करता है और रात होते ही होमगार्ड की नौकरी।